facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Bank Q1 results: सोमवार को आएंगे बैंक के नतीजे, जानिए क्या है उम्मीद

Advertisement

HDFC Limited के साथ अपने मर्जर के बाद HDFC Bank का यह पहला वित्तीय परिणाम होगा

Last Updated- July 16, 2023 | 6:56 PM IST
HDFC Bank share price

HDFC Bank के मर्जर के बाद गठित इकाई अपने वित्त वर्ष 2024 के जून तिमाही के वित्तीय परिणाम सोमवार, 17 जुलाई को पेश करने को तैयार है।

HDFC Limited के साथ अपने मर्जर (1 जुलाई से प्रभावी) के बाद ऋणदाता का यह पहला वित्तीय परिणाम होगा। मोतीलाल ओसवाल फाइनैं​शियल सर्विसेज द्वारा समीक्षा की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हमें व्यावसायिक वृद्धि लगातार मजबूत रहने का अनुमान है और इसे सभी सेगमेंटों में सुधार से मदद मिलेगी। मार्जिन मजबूत बने रहने की संभावना है, जबकि जमा की रफ्तार भी सु​र्खियों में रहेगी। विलय के बाद व्यावसायिक वृद्धि और आय की रफ्तार पर नजर रखे जाने की जरूरत होगी।’

अप्रैल से तीन महीने के दौरान HDFC Bank का शेयर BSE पर करीब 6 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि सेंसेक्स में 10 प्रतिशत तेजी आई। एसीई इक्विटी (ACE Equity ) के आंकड़े से पता चलता है कि इस बीच, बीएसई बैंकेक्स सूचकांक (bankex index) 13 प्रतिशत चढ़ा है।

यहां मर्जर के बाद HDFC Bank के पहले वित्तीय परिणाम को लेकर ब्रोकरों के अनुमान पेश किए जा रहे हैं:

Nomura

प्रमुख शुद्ध लाभ 11,220 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान, जो वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में दर्ज 12,047.5 करोड़ रुपये से 7 प्रतिशत कम है। सालाना आधार पर कर-बाद लाभ (PAT) मार्च तिमाही के 9,196 करोड़ रुपये की तुलना में 22 प्रतिशत बढ़ सकता है।

ब्रोकरेज को शुद्ध ब्याज आय (NII) तिमाही आधार पर 23,350 करोड़ रुपये से मामूली बढ़कर 23,390 करोड़ रुपये पर अपरिवर्तित रहने का अनुमान है

ऋण लागत तिमाही आधार पर 0.7 प्रतिशत से बढ़कर 1 प्रतिशत हो सकती है, जबकि परिसंप​त्तियों पर प्रतिफल (RoA) 2 प्रतिशत से घटकर 1.8 प्रतिशत रह सकता है।

BNP Paribas

इस ब्रोकरेज ने पहली तिमाही में ऋणदाता का लाभ 12,476 करोड़ रुपये का अनुमान जताया है, जो सालाना आधार पर 36 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 4 प्रतिशत अ​धिक है।

NII भी सालाना आधार पर 23 प्रतिशत या तिमाही आधार पर 2.5 प्रतिशत बढ़कर 23,930 करोड़ रुपये रह सकता है।

ICICI Securities

विश्लेषकों ने तिमाही आधार पर स्टैंडएलॉन शुद्ध लाभ 9 प्रतिशत घटकर 10,955.3 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया है। उनके अनुसार, प्रावधान-पूर्व लाभ भी 1 प्रतिशत घटकर 18,399.6 करोड़ रुपये रह सकता है, जबकि एनआईआई तिमाही आधार पर सिर्फ 4 प्रतिशत बढ़कर 24,266.2 करोड़ रुपये रह सकती है

Kotak Institutional Equities

ब्रोकरेज को HDFC Bank का शुद्ध ब्याज मार्जिन तिमाही आधार पर 5 प्रतिशत घटने का अनुमान है। इसके अलावा, उसे बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंप​त्ति (GNPA) अनुपात तिमाही आधार पर बेहतर कर्ज वसूली की मदद से ​​स्थिर रहने की संभावना है

Advertisement
First Published - July 16, 2023 | 6:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement