facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hospital Stocks: मैक्स, फोर्टिस या अपोलो, क्यों गिर रहे अस्पताल के शेयर?

Advertisement

कुल मिलाकर निफ्टी पर हेल्थकेयर इंडेक्स शुक्रवार को दिन के कारोबार में 0.7 प्रतिशत तक नीचे आ गया, जबकि निफ्टी-50 सूचकांक में 1.5 प्रतिशत की तेजी आई।

Last Updated- March 03, 2024 | 11:17 PM IST
Yatharth Hospital Q1 Result

अस्पताल/हेल्थकेयर कंपनियों के शेयर पिछले दो कारोबारी सत्रों में गिरावट के शिकार हुए। भारत में सबसे बड़ी अस्पताल श्रृंखलाओं में से एक मैक्स हेल्थकेयर का शेयर शुक्रवार तक महज दो दिनों में 16 प्रतिशत गिर गया। वहीं सबसे बड़ी अस्पताल श्रृंखला अपोलो हॉस्पिटल्स में इस दौरान 4.7 प्रतिशत की कमजोरी आई।

मेदांता की पैतृक फर्म ग्लोबल हेल्थ और फोर्टिस हॉस्पिटल्स में भी लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। इन कंपनियों के शेयर बुधवार के ऊंचे स्तरों के मुकाबले करीब 6 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे थे। कुल मिलाकर निफ्टी पर हेल्थकेयर इंडेक्स शुक्रवार को दिन के कारोबार में 0.7 प्रतिशत तक नीचे आ गया, जबकि निफ्टी-50 सूचकांक में 1.5 प्रतिशत की तेजी आई।

हेल्थकेयर शेयरों में क्यों आ रही गिरावट?

एक एनजीओ द्वारा दायर जनहित याचिका में याचिकाकर्ता ने क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट रूल्स, 2012 के अनुरूप मरीजों से ली जाने वाली फीस की दरें तय करने का आग्रह किया है। क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट ऐक्ट अनिवार्य प्रावधान है कि केंद्र सरकार अस्पताल दरें निर्धारित करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ तालमेल करेगी। इस वजह से सर्वोच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव को 6 सप्ताह के अंदर प्रस्ताव तैयार करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ काम करने का निर्देश दिया है।

सर्वोच्च न्यायालय ने निजी अस्पतालों और चिकित्सकीय संस्थानों द्वारा उपचार सेवाओं के लिए दरें तय नहीं किए जाने पर बुधवार को केंद्र सरकार को फटकार लगाई। इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय ने इस बात पर जोर दिया कि 12 साल पहले बने इस नियम के बावजूद इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। उसने यह भी कहा कि अगर केंद्र ने प्रस्ताव नहीं दिया तो वह अस्थायी राहत के तौर पर सभी निजी अस्पतालों में सीजीएचएस की दरें लागू कर देगा।

ब्रोकरों का नजरिया

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अलंकार गरुडे, समितिंजय बसाक और अनिकेत सिंह ने एक ताजा रिपोर्ट में लिखा है, ‘यदि सीजीएचएस दरें लागू की जाती हैं तो हमारे कवरेज वाले लगभग सभी अस्पताल एबिटा के लिहाज से नकारात्मक स्थिति यानी घाटे में आ जाएंगे।’

Advertisement
First Published - March 3, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement