facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

InvIT Investment: सेबी ने इनविट का ट्रेडिंग लॉट साइज 1 करोड़ से घटाकर 25 लाख रुपये किया, इस तारीख से होगा लागू

Advertisement

इनविट अपनी संपत्ति के मूल्य का कम-से-कम 80 प्रतिशत हिस्सा पूर्ण और राजस्व अर्जित करने वाली संपत्तियों में निवेश करता है, तो फिर लेनदेन का लॉट दो करोड़ रुपये है।

Last Updated- October 03, 2024 | 10:43 PM IST
Phoenix invites bids from ARCs for sale of Rs 3,550 crore retail NPA Phoenix ने फंसा कर्ज बेचने के लिए आमंत्रित की बोली, स्विस चैलेंज नीलामी की योजना

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों की भागीदारी और निवेश साधनों की लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए निजी तौर पर रखे गए ढांचागत निवेश ट्रस्ट के लेनदेन आकार (trading size of privately placed InvITs) में बड़ी कटौती करते हुए इसे 25 लाख रुपये कर दिया है। निजी तौर पर रखे गए इनविट्स के लिए शेयर बाजार में लेनदेन के लिए मौजूदा लॉट एक करोड़ रुपये निर्धारित है।

अगर इनविट अपनी संपत्ति के मूल्य का कम-से-कम 80 प्रतिशत हिस्सा पूर्ण और राजस्व अर्जित करने वाली संपत्तियों में निवेश करता है, तो फिर लेनदेन का लॉट दो करोड़ रुपये है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 26 सितंबर की अपनी अधिसूचना में कहा है कि निर्दिष्ट शेयर बाजार पर इकाइयों के व्यापार के उद्देश्य से ट्रेडिंग लॉट 25 लाख रुपये होगा। यह निर्णय उसी दिन से प्रभावी हो गया है। इस कदम से निजी तौर पर रखी गई इनविट इकाइयों की तरलता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इससे निवेशकों के व्यापक आधार को बाजार में भाग लेने और निवेश पोर्टफोलियो के विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा। सेबी ने अपनी अलग-अलग अधिसूचनाओं में अनुपालन बोझ कम करने और कारोबारी सुगमता बढ़ाने के लिए इनविट्स और रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट्स) से संबंधित अपने नियमों में संशोधन किया है।

इसके तहत, सेबी ने घोषणा की तारीख से पांच कार्य दिवसों के भीतर रीट्स और इनविट्स से यूनिटधारकों को वितरण की समयसीमा तय की है।

इसके अलावा लिखित या इलेक्ट्रॉनिक मोड में सहमति दिए जाने पर 21 दिन से कम का नोटिस देने पर यूनिटधारकों की बैठक बुलाने की अनुमति दी है।

Advertisement
First Published - October 3, 2024 | 5:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement