facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

J-10 फाइटर जेट बनाने वाली चीन की कंपनी के शेयर को लगा झटका, 1 माह में 18% टूटा; ऑपरेशन सिंदूर से कनेक्शन?

Advertisement

AVIC Chengdu Aircraft Share: भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के दौरान चीनी डिफेंस स्टॉक में जबरदस्त तेजी आई थी। हालांकि, हालात सामान्य हुए तो इसका शेयर भाव गिरने लगे।

Last Updated- June 12, 2025 | 2:54 PM IST
Stealth Fighter Jet AMCA

AVIC Chengdu Aircraft Share Price: चीन की दिग्गज डिफेंस कंपनी और जे-10 फाइटर जेट्स (J-10 fighter jets) बनाने कंपनी एवीऐसी चेंगदू एयरक्राफ्ट (AVIC Chengdu Aircraft) के शेयर पिछले एक महीने 18 फीसदी तक गिर गए है। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने के बाद देखने को मिली है।

भारत की तरफ पाकिस्तान के उस तथाकथित दावे को खारिज करने के बाद भी एवीऐसी चेंगदू के शेयर को झटका लगा है। पाकिस्तान ने कहा था कि चीन में बने फाइटर जेट्स ने भारतीय सेना के एक एयरबेस को तबाह कर दिया है।

AVIC Chengdu Aircraft: भारत-पाक वार के बीच चढ़ गया था शेयर

भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले सैन्य टकराव के दौरान इस चीनी डिफेंस स्टॉक में जबरदस्त तेजी आई थी। हालांकि, जैसे ही हालात सामान्य हुए तो इसका शेयर भाव गिरने लगा। 12 मई को एवीऐसी चेंगदू एयरक्राफ्ट के शेयर 95.86 युआन प्रति शेयर के शिखर पर थे। जबकि 12 जून गुरुवार को गिरकर 78.75 युआन पर आ गया। इस तरह, शेयर में करीब 18 फीसदी की गिरावट आई है।

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान के झूठे दावों को उजागर किए जाने के बाद इस स्टॉक पर दबाव और बढ़ गया। पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसके JF-17 फाइटर जेट्स ने भारत के S-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि, भारतीय सेना ने इस आरोप को पूरी तरह गलत बताया था।

भारतीय सेना ने कहा था कि पाकिस्तान ने सिरसा, जम्मू, पठानकोट, भटिंडा, नलिया और भुज जैसे एयरफील्ड्स को नुकसान पहुंचाने की गलत जानकारी फैलाई, जो कि बिल्कुल झूठ है।

वहीं, भारत की तरफ से हाल ही में सफलतापूर्वक पूरा किए गए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) ने देश की सैन्य ताकत को दर्शाया। इससे चीन की डिफेंस कंपनियों के शेयरों पर भी दबाव पड़ा। हालांकि, जून में गिरावट के बावजूद AVIC चेंगदू एयरक्राफ्ट के स्टॉक में मई में 30% की मजबूती देखी गई।

राफेल बनाने वाली कंपनी के शेयर का क्या हाल?

7 मई, 2025 को भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर के बाद डसॉल्ट एविएशन (Dassault Aviation) के शेयरों में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी देखी गई। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शेयर में शुरुआत में 66 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई लेकिन बाद में यह बढ़त खत्म हो गई।

Advertisement
First Published - June 12, 2025 | 2:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement