facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार हलचल: SEBI को सोशल मीडिया ऐप पर घोटालों की आशंका

Advertisement

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) अपनी जांच में मैसेजिंग ऐप के जरिये संदेशों की जांच पहले से ही करता है

Last Updated- August 13, 2023 | 10:41 PM IST
Share Market

घोटालों, हेरफेर और फ्रंट-रनिंग गतिवि​धियों का पता लगाने के प्रयास में पूंजी बाजार नियामक ने जीमेल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, व्हाट्सऐप और समान ऐप का विश्लेषण शामिल कर अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) अपनी जांच में मैसेजिंग ऐप के जरिये संदेशों की जांच पहले से ही करता है।

हालांकि कुछ उद्योग विश्लेषकों का मानना है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब नियामक ने डिजिटल फॉरेंसिक सेवाएं मुहैया कराने के लिए पैनल में शामिल एजेंसियों से आवेदन मांगते वक्त इन सोशल नेटवर्किंग साइटों का विशेष तौर पर जिक्र किया है।

एक साल के लिए वैध ये एजेंसियां अ​धिग्रहण और डिजिटल डेटा के विश्लेषण में मदद करती हैं। पिछले साल ऐसी आठ एजेंसियों का चयन किया गया था। इस बार, नियामक ने इस क्षेत्र में न्यूनतम जरूरी अनुभव पांच साल से घटाकर तीन साल कर दिया है।

मुनाफावसूली से 19,100 तक लुढ़क सकता है निफ्टी

नैशनल स्टॉक एक्सेंज (एनएसई) के निफ्टी ने शुक्रवार को अपनी तीसरी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की। भारत की मुद्रास्फीति राह और कमजोर वै​श्विक रुझानों से संबं​​धित चिंताओं से इस गिरावट को बढ़ावा मिला। विश्लेषकों का मानना है कि निफ्टी में खासकर 19,420 के स्तरों के आसपास कुछ मुनाफावसूली हो सकती है जिससे यह सूचकांक गिरकर 19,100 के स्तर पर जा सकता है। वहीं तेजी के मामले में, 19,600 पर इसे बड़ा प्रतिरोध मिलने की संभावना है।

टीवीएस सप्लाई का जीएमपी सुस्त

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्युशंस के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 10 प्रतिशत से नीचे बना हुआ है। सप्लाई चेन समाधान प्रदाता का 880 करोड़ रुपये का आईपीओ सोमवार को बंद हो रहा है।

कंपनी के आईपीओ के लिए कीमत दायरा 187 रुपये से 197 रुपये प्रति शेयर के दायरे में तय किया गया है जिसमें 600 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और 280 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश शामिल है। इस आईपीओ से प्राप्त होने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा।

Advertisement
First Published - August 13, 2023 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement