facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NSDL stake: नैशनल सिक्योरिटी डिपॉजिटरी का हिस्सा बेचने के लिए NSE ने मांगी 6 महीने की मोहलत

Advertisement

NSE व IDBI Bank के अलावा चार अन्य निवेशक भी डिपॉजिटरी की हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहे हैं

Last Updated- September 04, 2023 | 9:40 PM IST
NSE made great earnings, profits improved

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने नैशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (एनएसडीएल) में अपनी शेयरधारिता घटाने के लले बाजार नियामक से छह महीने की मोहलत मांगी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह अनुरोध ऐसे समय में किया गया है जब बाजार नियामक सेबी ने एनएसडीएल के 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को अस्थायी तौर पर स्थगित रखा है।

पांच साल पहले सेबी ने किसी इकाई को ​डिपॉजिटरी में 15 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी नहीं रखने का निर्देश दिया था और 2 अक्टूबर 2023 से पहले इसे घटाने को कहा था। अभी एनएसई व आईडीबीआई बैंक के पास एनएसडीएल की क्रमश: 26.1 फीसदी व 24 फीसदी हिस्सेदारी है। प्रस्तावित आईपीओ में आईडीबीआई 11.1 फीसदी हिस्सेदारी बेच रहा है, वहीं एनएसई 9 फीसदी हिस्सेदारी बेच रहा है, ताकि सेबी के नियमों का अनुपालन कर सके।

सूत्र ने कहा, एनएसई नियमों का अनुपालन करना चाहता है और शेयरधारिता घटाने के लिए एनएसडीएल का डीआरएचपी जमा कराया। अब उसने इसमें विस्तार की मांग की है।

सूत्रों के मुताबिक, एनएसई ने नियमों का अनुपालन करने के लिए अप्रैल 2024 तक का वक्त मांगा है। एक अन्य सूत्र ने कहा, एनएसई ने अनुरोध किया है। एक्सचेंज नियम अनुपालन पर सेबी के साथ सहयोग कर रहा है।

इस बारे में जानकारी के लिए एनएसई व एनएसडीएल से प्रतिक्रिया नहीं मिली। एनएसडीएल ने सेबी के पास 7 जुलाई को डीआरएचपी जमा कराया था। एनएसई व आईडीबीआई बैंक के अलावा चार अन्य निवेशक भी डिपॉजिटरी की हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - September 4, 2023 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement