facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nykaa का शेयर नौ महीने में सबसे ज्यादा टूटा, ब्रोकरेज फर्मों ने जताई चिंता

Advertisement

Nykaa का Q1F24 में राजस्व सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 1,422 करोड़ रुपये रहा, लेकिन नेट मुनाफा 28 फीसदी घटकर 3.3 करोड़ रुपये रह गया

Last Updated- August 14, 2023 | 9:42 PM IST
नायका ने डॉट एंड की में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 90 प्रतिशत की Nykaa increases its stake in Dot&Key to 90 percent

एफएसएन ई-कॉमर्स (FSN E-Commerce) के स्वामित्व वाली नायिका का शेयर सोमवार के कारोबारी सत्र में काफी ज्यादा टूट गया जब ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी की वृद्धि की संभावनाओं को लेकर चिंता जताई। यह शेयर 8.3 फीसदी गिरकर 134 रुपये पर बंद हुआ, जो नवंबर 2022 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। कंपनी ने तिमाही नतीजे शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद पेश किए थे। जून में समाप्त तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 1,422 करोड़ रुपये रहा, लेकिन शुद्ध‍ लाभ 28 फीसदी घटकर 3.3 करोड़ रुपये रह गया।

कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने एक नोट में कहा है कि राजस्व उम्मीद से कम रहा क्योंकि ब्यूटी व पर्सनल केयर के अलावा सकल मर्केंडाइज वैल्यू ठीक नहीं रही।

ब्रोकरेज ने निवेशकों को भेजे नोट में कहा है, हम वित्त वर्ष 2024 के लिए प्रति शेयर आय में कटौती कर रहे हैं क्योंकि हमने पहली तिमाही में कमजोर प्रदर्शन देखा, ई-बी2बी बिजनेस में लंबा निवेश और फैशन व ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट के मार्जिन को लेकर हमें चिंता है। ब्रोकरेज ने इस शेयर को डाउनग्रेड कर और जोड़ें कर दिया और लक्षित कीमत संशोधित कर 210 रुपये से 165 रुपये कर दिया।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भी इस शेयर को डाउनग्रेड कर और जोड़ें कर दिया। उनका कहना है कि उच्चस्तर पर वृद्धि का पीछा करना सकल मार्जिन केलिए ठीक नहीं हो सकता और फैशन कारोबार में कामयाबी चुनौतीपूर्ण हो सकती है क्योंकि इस सेगमेंट में काफी प्रतिस्पर्धा है।

स्वतंत्र बाजार विश्लेषक अंबरीश बालिगा ने कहा, मैं यहां से इस शेयर में बड़ी गिरावट नहीं देखता। लेकिन स्पष्ट तौर पर निवेशकों की इसमें दिलचस्पी नहीं है क्योंकि कंपनी लाभ में सुधार को लेकर संघर्ष कर रही है।

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement