facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Opening Bell: रॉकेट बना शेयर बाजार! Sensex खुलते ही 1200 अंक दौड़ा, Adani group के शेयरों में उछाल

Advertisement

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में सबसे ज्यादा उछाल अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पोर्ट्स में देखा गया जो शुरूआती कारोबार में 3 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया।

Last Updated- November 25, 2024 | 10:13 AM IST
Share Market

Stock Market today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखी गई। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1200 से ज्यादा अंक चढ़ गया जबकि निफ्टी 24,300 के पार पहुंच गया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत से निवेशकों की धारणा को बढ़ावा मिला है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज उछाल के साथ 80,193 अंक पर खुला और सुबह के कारोबार में 80,452 के हाईएस्ट लेवल को छू गया। इंट्राडे में सेंसेक्स में 1,355 अंक की बढ़त दर्ज की गई।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी जोरदार उछाल के साथ 24,253.55 अंक पर खुला और ओपनिंग बेल के कुछ ही मिनटों के भीतर 24,330 के इंट्राडे हाई को छू लिया। इस दौरान निफ्टी में 400 से ज्यादा अंक तक उछाल आया।

अदाणी ग्रुप के शेयरों में उछाल

एनडीटीवी को छोड़कर अदाणी ग्रुप के सभी शेयरों में तेजी रही। पिछले दो ट्रेडिंग सेशन में ग्रुप को लगभग 28 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। निवेशकों ने अमेरिकी अधिकारियों के रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों के मद्देनजर भारतीय समूह में अपना निवेश कम कर दिया है। हालांकि, अदाणी ग्रुप ने आरोपों से इनकार किया है और उन्हें “निराधार” बताया है।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में सबसे ज्यादा उछाल अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पोर्ट्स में देखा गया जो शुरूआती कारोबार में 3 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। हालांकि, बाद में इसमें तेजी घटकर 1.5% के आस पास आ गई।

इसके अलावा सेंसेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। कंपनी के शेयरों में यह बढ़त ब्रोकरेज सिटी के रेटिंग में “न्यूट्रल” से “BUY” में अपग्रेड करने के बाद आई है।

शेयर बाजार में आज उछाल की वजह ?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की शानदार जीत के बाद भारतीय शेयर बाजार में उछाल के कारण पर प्रकाश डालते हुए, मास्टर कैपिटल सर्विसेज के निदेशक पल्का अरोड़ा चोपड़ा ने कहा, “महाराष्ट्र में, भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सरकार बनाने के लिए तैयार है। इस महाराष्ट्र चुनाव परिणाम से राजनीतिक स्थिरता मिलने की उम्मीद है, जिससे निवेशकों की भावनाओं पर पॉजिटिव असर पड़ेगा, खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास और सरकार की नीतियों के अनुरूप मैन्युफेक्चरिंग सेक्टरों में।”

उन्होंने कहा, ”महाराष्ट्र में स्थिरता शेयर बाजार में तेजी ला सकती है। इससे व्यापार समर्थक नीतियों की निरंतरता के कारण निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा। खासकर पिछले गठबंधन बदलावों के बाद अनिश्चितता के बाद।”

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव परिणाम पर डिस्काउंट ब्रोकर स्टॉक्सकार्ट के सीईओ प्रणय अग्रवाल ने कहा, ”भारत अगले कुछ वर्षों में 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इस ग्रोथ स्टोरी के इंजन के रूप में महाराष्ट्र का लक्ष्य 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है। इसलिए पश्चिमी राज्य में राजनीतिक स्थिरता इसके आर्थिक प्रभाव और महत्व को देखते हुए भारतीय बाजारों के लिए महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने कहा, ”एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिरता व्यापक राष्ट्रीय रुझानों का संकेत देती है। यह स्थिरता एफडीआई और मेक इन इंडिया पहल के लिए बाजार की गतिशीलता और नीति की भविष्यवाणी को आसान बनाएगी। इससे निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा।”

Advertisement
First Published - November 25, 2024 | 9:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement