facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SAT ने पलटा SEBI का आदेश, केयर रेटिंग्स के पूर्व एमडी राजेश मोकाशी को दी राहत

Advertisement

अप्रैल 2023 में सेबी ने मोकाशी को दो साल तक किसी भी शेयर बाजार इंटरमीडियरी से जुड़ने से प्रतिबं​धित कर दिया था

Last Updated- July 02, 2025 | 9:57 PM IST
SEBI

प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) ने केयर रेटिंग्स के पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजेश मोकाशी के खिलाफ भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के एक आदेश को पलट दिया है। अप्रैल 2023 में सेबी ने मोकाशी को किसी भी शेयर बाजार इंटरमीडियरी से दो साल तक जुड़ने से प्रतिबं​धित कर दिया था। सेबी का आरोप था कि मोकाशी ने रेटिंग प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया था।

सैट ने 27 जून के अपने आदेश में कहा कि इस कार्रवाई से ‘न्यायिक समय और संसाधनों का भारी नुकसान’ हुआ है। साथ ही ‘अपीलकर्ता की प्रतिष्ठा, वित्तीय नुकसान और आगे के अवसरों को नुकसान पहुंचा है।’ इस वजह से सैट ने सेबी पर 500,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

सेबी के आदेश में दावा किया गया था कि अगस्त 2016 से जुलाई 2019 तक मोकाशी ने अपने कार्यकाल के दौरान केयर रेटिंग्स के कर्मचारियों पर कुछ निर्गम जारीकर्ताओं (जिनमें डीएचएफएल शामिल हैं) को अनुकूल रेटिंग देने के लिए दबाव डाला था।

हालांकि, न्यायमूर्ति बीएन श्रीकृष्ण की एक पिछली रिपोर्ट में मोकाशी को निर्दोष बताया गया था, जिसमें निष्कर्ष निकाला गया कि डीएचएफएल, येस बैंक और आईएलएफएस की रेटिंग में उनके हस्तक्षेप करने के आरोपों में दम नहीं है। सेबी, न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण के निष्कर्षों से डीएचएफएल से जुड़े आरोपों को छोड़कर, अन्य सभी मुद्दों पर सहमत था। सैट के आदेश में कहा गया कि सेबी के पूर्णकालिक सदस्य ने न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण की रिपोर्ट में ‘निष्कर्षों की पूरी तरह से गलत व्याख्या’ की थी।

नियामकीय कार्यवाही व्हिसलब्लोअर की शिकायतों के बाद शुरू की गई थी। जुलाई 2019 में सेबी ने केयर रेटिंग्स की ऑडिट कमेटी को कथित अनियमितताओं की फॉरेंसिक जांच का निर्देश दिया था। बाद में, मोकाशी को छुट्टी पर जाने के लिए कहा गया और उसके बाद रेटिंग एजेंसी में उन्हें पद से हटा दिया गया।

Advertisement
First Published - July 2, 2025 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement