facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI भी 8 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाले क्लब में हुआ शामिल

Advertisement

एसबीआई ने यह कामयाबी तब हासिल की जब सोमवार को उसका शेयर इक्विटी बाजार में चुनाव नतीजों से पहले आई व्यापक तेजी के बीच 9.5 फीसदी उछल गया।

Last Updated- June 03, 2024 | 10:41 PM IST
SBI

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सोमवार को 8 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण दर्ज करने वाला पहला सार्वजनिक बैंक और सातवीं भारतीय कंपनी बन गया। 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक मार्केट कैप वाले समूह अन्य लेनदारों में सिर्फ एचडीएफसी बैंक व आईसीआईसीआई बैंक शामिल है।

एसबीआई ने यह कामयाबी तब हासिल की जब सोमवार को उसका शेयर इक्विटी बाजार में चुनाव नतीजों से पहले आई व्यापक तेजी के बीच 9.5 फीसदी उछल गया।

एसबीआई और सरकारी स्वामित्व वाले अन्य बैंकों ने पिछले कुछ वर्षों में अपने शेयर भाव में काफी उछाल दर्ज की है, जिसकी वजह लाभ में मजबूत वृद्धि और परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार आना रहा है। इस तेजी को निजी कंपनियों के मुकाबले अपेक्षाकृत बेहतर मूल्यांकन से भी सहारा मिला है।

पिछले एक साल में SBI में करीब 55 फीसदी की उछाल

पिछले एक साल में एसबीआई में करीब 55 फीसदी की उछाल आई है जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स इस दौरान करीब-करीब दोगुना हो गया। अभी छह भारतीय कंपनियों का मूल्यांकन 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

एसबीआई के अलावा इस क्लब में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। आईटी दिग्गज इन्फोसिस भी नए मुकाम पर पहुंची लेकिन उसका मूल्यांकन अभी 5.8 लाख करोड़ रुपये है।

देसी लेनदार एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक 100 अरब डॉलर के मार्केट कैप के पार निकलने के कगार पर हैं। हाल में दूरसंचार दिग्गज एयरटेल ने यह मुकाम हासिल किया है।

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement