facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लगातार चौथे दिन गिरा बाजार, सेंसेक्स 247 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 68 अंक टूटा; निवेशकों की सतर्कता बनी बड़ी वजह

Advertisement

विदेशी निवेशकों की बिकवाली, आईटी शेयरों में गिरावट और तिमाही नतीजों की सुस्ती के चलते शेयर बाजार सोमवार को चौथे दिन भी गिरावट के साथ बंद हुआ।

Last Updated- July 14, 2025 | 10:49 PM IST
Stock Market Today
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शेयर बाजार में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज हुई और बीएसई सेंसेक्स 247 अंक टूट गया। वहीं नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 68 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। आईटी शेयरों में बिकवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से बाजार में गिरावट आई।

बीएसई सेंसेक्स 247.01 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 82,253.46 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 490.09 अंक टूटकर 82,010.38 अंक तक आ गया था। एनएसई का निफ्टी भी 67.55 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 25,082.30 अंक पर बंद हुआ। 9 जुलाई से अबतक के चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स लगभग 1,460 अंक यानी 1.75 फीसदी और निफ्टी 440 अंक नीचे आ चुका है।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एशियन पेंट्स में सबसे अधिक 1.58 फीसदी की गिरावट आई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, बजाज फाइनैंस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, लार्सन ऐंड टुब्रो और टाटा मोटर्स के शेयर भी टूट गए। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), टाइटन, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और आईटीसी शामिल है।

उधर, मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमश: 0.71 फीसदी और 1.04 फीसदी तक की तेजी रही। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा। इसका कारण शुल्क को लेकर चिंता और कंपनियों के तिमाही वित्तीय परिणाम की हल्की शुरुआत है। ऐसे में निवेशक तीन साल के ऊंचे मूल्यांकन के बीच कारोबार को लेकर अधिक सतर्क रुख दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा, हालांकि स्वास्थ्य सेवा, रियल्टी, उपभोक्ता आदि क्षेत्रों में तेजी के साथ शेयर-आधारित कार्यवाही जारी है। जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में आमदनी में गिरावट के जोखिम के कारण सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों का प्रदर्शन प्रभावित हुआ है। वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर एक और दौर की वार्ता के लिए भारतीय अधिकारियों का दल अमेरिका पहुंच गया है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, बाजार ने सप्ताह की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ की और हाल की गिरावट को जारी रखते हुए लगभग आधा फीसदी नुकसान के साथ बंद हुआ।     

Advertisement
First Published - July 14, 2025 | 10:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement