facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार हलचल: सुर्खियों में रहेंगे स्मॉल फाइनैंस बैंक

Advertisement

फिनकेयर एसएफबी के साथ विलय के बाद एयू एसएफबी की मार्केट वैल्यू इस क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा हो गई है।

Last Updated- April 28, 2024 | 9:04 PM IST
Stock market today

स्मॉल फाइनैंस बैंक के शेयर सोमवार के कारोबार में सुर्खियों में बने रहेंगे क्योंकि आरबीआई ने यूनिवर्सल बैंक में तब्दील होने की खातिर उनके लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। शुक्रवार को जारी मानकों के तहत उनका न्यूनतम नेटवर्थ 1,000 करोड़ रुपये, लाभ का ट्रैक रिकॉर्ड, सकल नॉन-परफॉर्मिंग लोन 3 फीसदी से कम, शुद्ध एनपीए पिछले दो वित्त वर्ष में एक फीसदी से कम होना चाहिए।

बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि एसएफबी में अग्रणी एयू को इसमें सबसे आगे देखा जा रहा है। फिनकेयर एसएफबी के साथ विलय के बाद एयू एसएफबी की मार्केट वैल्यू इस क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा हो गई है। इस बीच, इक्विटास, उज्जीवन और उत्कर्ष को भी संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है।

फ्रंट रनिंग में नाम लेने से परहेज

सामान्य तौर पर बाजार नियामक सेबी अपने आदेश में फ्रंट रनिंग में कथित रूप से शामिल स्टॉक ब्रोकरों या फंड हाउस के नाम का जिक्र करता है। मगर पिछले हफ्ते जारी आदेश में नियामक ने उनका नाम लेने से परहेज किया है और इसके बजाय छद्म नाम मसलन एएमसी ब्रोकिंग व एक्सवाईजेड सिक्योरिटीज का इस्तेमाल किया है।

नियामक ने कहा कि स्टॉक ब्रोकर, व्यक्तियों या इकाइयों के नाम (जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किया गया है) हटा दिए गए हैं और कार्यवाही के दौरान अदालतों व ट्रिब्यूनल को बताए जाएंगे। कानूनी विशेषज्ञों ने कहा कि यह तरीका भविष्य के आदेशों में भी दिख सकता है।

Advertisement
First Published - April 28, 2024 | 9:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement