facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छोटे सबसे ज्यादा पिटे, आगे और घटेंगे?

Advertisement

छोटे शेयरों के सूचकांक में अपने सर्वोच्च स्तर से गिरावट बहुत तेज रही है जिससे यह मंदी के दौर में चला गया है।

Last Updated- February 17, 2025 | 11:12 PM IST
Irrational choices: Changes will be seen in the world of small stocks छोटे शेयरों की दुनिया में दिखेंगे बदलाव

पिछले कुछ महीनों में स्मॉलकैप शेयरों पर भारी बिकवाली का दबाव है। इस कारण नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 250 सूचकांक पिछले सप्ताह मंदी की गिरफ्त में चले गए। अपने-अपने सर्वोच्च स्तरों से 20 फीसदी से अधिक की गिरावट पर मंदी की चपेट में माना जाता है।

निफ्टी स्मॉलकैप 100 ने 12 दिसंबर 2024 को अब तक के सर्वोच्च स्तर 19,716 के छुआ था और तब से लेकर सोमवार को दिन के कारोबार में यह 23.7 फीसदी (4,672 अंक) गिरकर 15,044 के निचले स्तर पर आ गया। इस बीच, निफ्टी स्मॉलकैप 250 ने 27 सितंबर, 2024 के अपने सर्वोच्च से 24 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की है और सोमवार को यह 14,145 के निचले स्तर को छू गया।

इस अवधि में निफ्टी स्मॉलकैप 250 के लगभग 60 फीसदी शेयरों ने बीएसई स्मॉलकैप 250 की तुलना में ज्यादा नुकसान दर्ज किया। विश्लेषकों ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में हुई तेज गिरावट स्मॉलकैप शेयरों को धराशायी वाले दौर में पहुंचा सकती है क्योंकि निवेशक नकदी निकालने, अपनी पूंजी बचाने, नुकसान कम करने और सुरक्षित ठिकाने की ओर जा रहे हैं।

परिभाषा के अनुसार धराशायी एक ऐसी घटना होती है, जिसमें निवेशक बड़ा नुकसान होने के डर से शेयर कीमतों में लंबे समय तक गिरावट के दौरान अपनी पोजीशन बेच देते हैं। घबराहट भरी यह बिकवाली भी मार्जिन कॉल और वायदा एवं विकल्प में ज्यादा मार्जिन से शुरू हो सकती है। दूसरी ओर, कुछ लोगों का मानना है कि धराशायी होने से बिक्री का दबाव समाप्त हो सकता है, जिससे खरीद का नया मौका मिल सकता है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्र ने कहा कि छोटे शेयरों के सूचकांक में अपने सर्वोच्च स्तर से गिरावट बहुत तेज रही है जिससे यह मंदी के दौर में चला गया है। मतलब कि मैं इनकी फिर से वापसी वाली तेजी को खारिज नहीं करता, लेकिन यह अल्पकालिक होनी चाहिए। मिडकैप की तुलना में छोटे शेयर अभी भी कमजोर दिखते हैं और इनमें और भी गिरावट आ सकती है।

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement