शेयर बाजार

Stock Market Holiday: शेयर बाजार में आज नहीं होगा कारोबार, महाराष्ट्र दिवस पर बंद रहेंगे BSE और NSE

Stock Market Holiday: यूरोप के बाजार भी आज बंद हैं। फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, इटली और पोलैंड जैसे देशों में आज ट्रेडिंग नहीं हो रही है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- May 01, 2026 | 8:44 AM IST

Stock Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार शक्रवार यानी 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस के कारण बंद रहेंगे। बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सभी तरह की ट्रेडिंग और सेटलमेंट गतिविधियां आज बंद रहेंगी। इसमें इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएलबी) और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स शामिल हैं। सामान्य दिनों में भारतीय शेयर बाजार सोमवार से शुक्रवार तक चलते हैं। मुख्य ट्रेडिंग सत्र सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होता है, जबकि 9:00 बजे से 9:15 बजे तक प्री-ओपन सेशन रहता है।

कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट सुबह के सत्र (9 बजे से 5 बजे तक) में बंद रहेगा, जबकि शाम के सत्र (5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) में खुला रहेगा। एनएसई और बीएसई पर ट्रेडिंग अब सोमवार, 4 मई 2026 को फिर से शुरू होगी। इस महीने बाजार में एक और छुट्टी 28 मई 2026 को होगी, जो बकरीद के मौके पर रहेगी।

एशिया के कई बड़े शेयर बाजार भी 1 मई को मजदूर दिवस के कारण बंद हैं। इनमें चीन, हांगकांग, इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, मॉरीशस, मलेशिया, वियतनाम, ताइवान, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। यूरोप के बाजार भी आज बंद हैं। फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, इटली और पोलैंड जैसे देशों में आज ट्रेडिंग नहीं हो रही है। हालांकि, ब्रिटेन और अमेरिका के शेयर बाजार खुले हैं और अपने तय समय पर ट्रेडिंग करेंगे।

Indian Stock Market Holiday List

तारीख दिन छुट्टी
15 जनवरी 2026 गुरुवार नगर निगम चुनाव – महाराष्ट्र
26 जनवरी 2026 सोमवार गणतंत्र दिवस
03 मार्च 2026 मंगलवार होली
26 मार्च 2026 गुरुवार श्री राम नवमी
31 मार्च 2026 मंगलवार श्री महावीर जयंती
03 अप्रैल 2026 शुक्रवार गुड फ्राइडे
14 अप्रैल 2026 मंगलवार डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती
01 मई 2026 शुक्रवार महाराष्ट्र दिवस
28 मई 2026 गुरुवार बकरीद
26 जून 2026 शुक्रवार मुहर्रम
14 सितंबर 2026 सोमवार गणेश चतुर्थी
02 अक्टूबर 2026 शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर 2026 मंगलवार दशहरा
10 नवंबर 2026 मंगलवार दिवाली – बलिप्रतिपदा
24 नवंबर 2026 मंगलवार प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव
25 दिसंबर 2026 शुक्रवार क्रिसमस
First Published : May 1, 2026 | 8:30 AM IST