Stock Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार शक्रवार यानी 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस के कारण बंद रहेंगे। बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सभी तरह की ट्रेडिंग और सेटलमेंट गतिविधियां आज बंद रहेंगी। इसमें इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएलबी) और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स शामिल हैं। सामान्य दिनों में भारतीय शेयर बाजार सोमवार से शुक्रवार तक चलते हैं। मुख्य ट्रेडिंग सत्र सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होता है, जबकि 9:00 बजे से 9:15 बजे तक प्री-ओपन सेशन रहता है।
कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट सुबह के सत्र (9 बजे से 5 बजे तक) में बंद रहेगा, जबकि शाम के सत्र (5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) में खुला रहेगा। एनएसई और बीएसई पर ट्रेडिंग अब सोमवार, 4 मई 2026 को फिर से शुरू होगी। इस महीने बाजार में एक और छुट्टी 28 मई 2026 को होगी, जो बकरीद के मौके पर रहेगी।
एशिया के कई बड़े शेयर बाजार भी 1 मई को मजदूर दिवस के कारण बंद हैं। इनमें चीन, हांगकांग, इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, मॉरीशस, मलेशिया, वियतनाम, ताइवान, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। यूरोप के बाजार भी आज बंद हैं। फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, इटली और पोलैंड जैसे देशों में आज ट्रेडिंग नहीं हो रही है। हालांकि, ब्रिटेन और अमेरिका के शेयर बाजार खुले हैं और अपने तय समय पर ट्रेडिंग करेंगे।
| तारीख | दिन | छुट्टी |
|---|---|---|
| 15 जनवरी 2026 | गुरुवार | नगर निगम चुनाव – महाराष्ट्र |
| 26 जनवरी 2026 | सोमवार | गणतंत्र दिवस |
| 03 मार्च 2026 | मंगलवार | होली |
| 26 मार्च 2026 | गुरुवार | श्री राम नवमी |
| 31 मार्च 2026 | मंगलवार | श्री महावीर जयंती |
| 03 अप्रैल 2026 | शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
| 14 अप्रैल 2026 | मंगलवार | डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती |
| 01 मई 2026 | शुक्रवार | महाराष्ट्र दिवस |
| 28 मई 2026 | गुरुवार | बकरीद |
| 26 जून 2026 | शुक्रवार | मुहर्रम |
| 14 सितंबर 2026 | सोमवार | गणेश चतुर्थी |
| 02 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | महात्मा गांधी जयंती |
| 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | दशहरा |
| 10 नवंबर 2026 | मंगलवार | दिवाली – बलिप्रतिपदा |
| 24 नवंबर 2026 | मंगलवार | प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव |
| 25 दिसंबर 2026 | शुक्रवार | क्रिसमस |