facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: इजरायल- ईरान तनाव के बीच बाजार में दो साल की बड़ी साप्ताहिक गिरावट, जोखिम वाली एसेट बेच रहे विदेशी निवेशक

Advertisement

उठापटक मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX 7.3 फीसदी बढ़कर 14.1 पर पहुंच गया। उधर इसी हफ्ते हॉन्ग कॉन्ग का हैंगसैंग 10.2 फीसदी और चीन का शांघाई कंपोजिट 8.1 फीसदी बढ़त पर बंद हुआ।

Last Updated- October 04, 2024 | 9:51 PM IST
stock market crash

बाजार में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी रहा और बेंचमार्क सूचकांक करीब 1 फीसदी नीचे बंद हुए। बीते दो साल में सूचकांकों के प्रदर्शन के लिहाज से यह सबसे खराब हफ्ता रहा। प​श्चिम ए​शिया में संघर्ष गहराने से वै​श्विक निवेशक जो​खिम वाली संप​त्तियां बेच रहे हैं और तेल के दाम में तेजी देखी जा रही है। इस बीच चीन में सरकारी प्रोत्साहन के दम पर बाजार चढ़ने से विदेशी निवेशकों का रुख उसकी ओर होने का खटका बढ़ गया है।

सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 4.5 फीसदी नुकसान पर बंद हुए, जो जून 2022 के बाद किसी सप्ताह बेंचमार्क सूचकांकों में सबसे बड़ी गिरावट है। आज भी सेंसेक्स 809 अंक या 0.9 फीसदी की गिरावट के साथ 81,689 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी भी 236 अंक नुकसान के साथ 25,015 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान दोनों सूचकांक चढ़ गए थे मगर आज के ऊंचे स्तर से करीब 2-2 फीसदी गिर गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण आज 4.2 लाख करोड़ रुपये घटकर 461 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस हफ्ते बाजार पूंजीकरण में कुल 17 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है।

बाजार में उठापटक मापने वाला सूचकांक इंडिया वीआईएक्स 7.3 फीसदी बढ़कर 14.1 पर पहुंच गया। उधर इसी हफ्ते हॉन्ग कॉन्ग का हैंगसैंग 10.2 फीसदी और चीन का शांघाई कंपोजिट 8.1 फीसदी बढ़त पर बंद हुआ।

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशकों को कच्चे तेल के दामों की चिंता हो रही है। भारत के आयात पर होने वाले कुल खर्च में कच्चे तेल की बड़ी हिस्सेदारी होती है। अगर जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने ईरान के तेल संयंत्रों पर हमला कर दिया तो बाजार में रोजाना 15 लाख बैरल कम तेल पहुंचेगा।

निवेशकों को डर है कि ऐसा हुआ तो ईरान होर्मुज स्ट्रेट में रास्ता रोक सकता है। दुनिया को मिलने वाला करीब एक तिहाई तेल इसी रास्ते से होकर गुजरता है। तनाव बढ़ने के साथ पिछले छह दिन में कच्चा तेल 11.6 फीसदी बढ़कर 79.1 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर 2,387 शेयर गिरकर और 1,563 चढ़कर बंद हुए। एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.5-1.5 फीसदी गिरावट आई और सेंसेक्स की गिरावट में सबसे ज्यादा हाथ इन्हीं दोनों का रहा। रिलायंस का शेयर पिछले एक हफ्ते में 9 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है।

Advertisement
First Published - October 4, 2024 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement