facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market today: उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 से ज्यादा अंक गिरा; Nifty 50 अंक टूटा, Airtel टॉप लूजर

Advertisement

एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) का डेटा आरबीआई के रीपो रेट में कटौती के समय को प्रभावित करने वाला बड़ा महत्वपूर्ण कारण हो सकता है।

Last Updated- December 10, 2024 | 2:29 PM IST
Stock Market Today

Opening Bell: एशियाई बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ खुले। पिछला सप्ताह अच्छा प्रदर्शन करने के बाद इस सप्ताह बाजार में थोड़ी मायूसी देखी जा रही है। कोई बड़े ट्रिगर पॉइंट नहीं होने की वजह से बाजार लाल और हरे निशान के बीच झूलता हुआ दिखाई दे रहा है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज बढ़त के साथ 81,575.96 अंक पर खुला। इससे पिछले ट्रेडिंग सेशन में यह 81,508.46 पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार सेंसेक्स 300 अंक के दायरे में कारोबार करता हुआ दिख रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 भी मामूली तेजी के साथ 24,652.65 अंक पर खुला।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से लगभग आधे शेयर हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिए। टाटा मोटर्स का शेयर शुरूआती कारोबार में सबसे ज्यादा चढ़ गया। इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, टाइटन के शेयर भी प्रमुख रूप से हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ, महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 1% से ज्यादा गिर गया। इसके अलावा टेक महिंद्रा, अल्ट्रा सीमेंट, मारुति, भारती एयरटेल, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज गिरावट में ट्रेड करते हुए दिखाई दिए।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने सोमवार को 724.27 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। जबकि घरेलू निवेशकों ने 1,648.07 करोड़ रुपये के शेयर ख़रीदे। विदेशी निवेशकों का रवैया बाजार को दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकता है।

इसके अलावा चीन का एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट और ट्रेड डेटा भी निवेशकों के रडार पर रहेगा। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 7:20 बजे 24,716 के स्तर पर कारोबार कर रहा था जो निफ़्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से 20 पॉइंट ज्यादा है।

बाजार के लिए मुख्य ट्रिगर्स ?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) का डेटा आरबीआई के रीपो रेट में कटौती के समय को प्रभावित करने वाला बड़ा महत्वपूर्ण कारण हो सकता है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटिजिस्ट डॉ. वी के विजयकुमार ने कहा, ”शॉर्ट टर्म में बाजार के एक सिमित पैटर्न में आगे बढ़ने की संभावना है। फिलहाल ऐसे कोई बड़े ट्रिगर पॉइंट नहीं दिख रहे हैं जो बाजार को नई तेजी की तरफ लेकर जा सके। वहीं, ऐसा भी कोई बड़ा ट्रिगर नहीं हैं जो बाजार को मौजूदा स्तरों से करेक्शन की तरफ दखेल दें। धीमी वृद्धि के दौर से गुजर रहे एफएमसीजी शेयरों को बिकवाली के दबाव का सामना करना पड़ रहा है।”

वैश्विक बाजारों से क्या संकेत ?

चीन के शेयरों में मंगलवार को उछाल आया। ब्याज दरों दरों में कटौती और कंसम्पशन को बढ़ावा देने के चीन के नए वादों से वस्तुओं और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर को समर्थन मिला। वहीं, ग्लोबल मार्केट्स में अमेरिकी के इन्फ्लेशन डेटा से पहले गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को गिरावट में बंद हुए।

सोमवार को कैसी थी बाजार की चाल ?

बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी50 सोमवार के ट्रेडिंग सेशन में गिरकर बंद हुए थे। सेंसेक्स 200.66 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,508.46 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 शुक्रवार को अपने पिछले बंद से 58.80 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,619 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - December 10, 2024 | 8:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement