facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: महाशिवरात्रि पर बाजार बंद, BSE-NSE में नहीं होगी ट्रेडिंग

Advertisement

Stock Market Holiday Today: एनएसई और बीएसई दोनों पर ट्रेडिंग 11 मार्च (सोमवार) को फिर से शुरू होगी।

Last Updated- March 08, 2024 | 8:35 AM IST
Stock Market Today
Representative Image

Stock Market Holiday Today: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) आज यानी 8 मार्च को महाशिवरात्रि (Mahashivratri)) के अवसर पर बंद रहेंगे।

कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट भी 8 मार्च को सुबह के कारोबार के लिए बंद रहेगा, हालांकि यह शाम के सेशन के लिए खुलेगा।

इसके अलावा, आज इक्विटी के साथ ही इक्विटी डेरिवेटिव्स, इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स में भी कारोबार नहीं होगा। साथ ही सिक्योरिटीज को उधार देना और लेना भी शुक्रवार को नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: RBI के बाद JM Financial पर SEBI का बड़ा एक्शन, पब्लिक इश्यू के लीड मैनेजर के रूप में काम करने पर लगाई रोक

कब होगी ट्रेडिंग?

एनएसई और बीएसई दोनों पर ट्रेडिंग 11 मार्च (सोमवार) को फिर से शुरू होगी, क्योंकि 9 और 10 मार्च को शनिवार और रविवार के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे।

मार्च में अब कब-कब रहेगा बाजार बंद?

महाशिवरात्रि के बाद, शेयर बाजार की अगली छुट्टी 25 मार्च को होली के चलते रहेगी। फिर 29 मार्च को गुड फ्राइडे के अवसर पर BSE-NSE बंद रहेंगे।

मार्च में कितने होंगे रविवार-शनिवार

  • 2 मार्च- शनिवार
  • 3 मार्च- रविवार
  • 9 मार्च- शनिवार
  • 10 मार्च- रविवार
  • 16 मार्च- शनिवार
  • 17 मार्च- रविवार
  • 23 मार्च- शनिवार
  • 24 मार्च- रविवार
  • 30 मार्च- शनिवार
  • 31 मार्च- रविवार

कल कैसी थी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (7 मार्च) को लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड कायम करते हुए अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। इंट्रा डे ट्रेड के दौरान लगातार दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 74 हजार अंक के लेवल को पार करते हुए 74,245.17 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंट्रा डे ट्रेड में 22,525.65 के ऑल टाइम हाई लेवल तक पहुंच गया।

हालांकि, बाद में Sensex और Nifty, दोनों के उछाल में थोड़ी गिरावट आई लेकिन इनके शेयर आज भी ऑल टाइम हाई पर बंद हुए। तीस शेयरों वाला BSE सेंसेक्स (Sensex Today) कल 74,242.74 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 73,921.48 अंक के निचले लेवल तक गया। अंत में सेंसेक्स 0.05 फीसदी या 33.40 अंक की बढ़त बनाते हुए 74,119.39 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 8:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement