facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: शेयर मार्केट की शनिवार को हुई पॉजिटिव शुरुआत, जानें कितने अंक उछले Sensex-Nifty

Advertisement

विशेष सत्र में बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 250.08 अंक उछलकर 71,933.31, एनएसई निफ्टी 75.80 अंक चढ़कर 21,698.20 अंक पर खुला।

Last Updated- January 20, 2024 | 10:17 AM IST
Stocks to Buy
Representative Image

Opening Bell: ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों के बीच आज यानी शनिवार के दिन भारतीय शेयर बाजार की पॉजिटिव शुरुआत हुई है। विशेष सत्र में बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 250.08 अंक उछलकर 71,933.31, एनएसई निफ्टी 75.80 अंक चढ़कर 21,698.20 अंक पर खुला।

सोमवार को बंद रहेगा बाजार

शुक्रवार देर रात एक्सचेंजों ने घोषणा की कि शनिवार नियमित कारोबार होगा और सोमवार को बाजार बंद रहेंगे।

Top Gainers and Losers

पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, सन फार्मा और टाइटन के शेयरों में सेंसेक्स में बढ़त रही।

यह भी पढ़ें: नियामक नए AIF निवेश नियमों में छूट पर कर रहे विचार

दूसरी ओर, एचयूएल में 2 प्रतिशत की गिरावट आई और रिलायंस को 0.35 प्रतिशत का नुकसान हुआ। वहीं, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

शेयर बाजार में पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन से जारी गिरावट पर शुक्रवार को ब्रेक लगा और मार्केट मजबूत वापसी करते हुए बढ़त के साथ बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच फाइनेंशियल और आईटी शेयरों (IT Stocks) में सुधार के चलते देसी शेयर बाजार ने आज राहत की सांस ली। हालांकि, इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाली एचडीएफसी बैंक समेत बैंकिंग शेयरों में गिरावट ने बाजार की तेजी को सिमित कर दिया।

तीस शेयरों वाला BSE Sensex आज 600 अंक उछलकर 71,786 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 71,896 के हाई लेवल तक गया। अंत में यह 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,683.23 के लेवल पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty-50 भी पॉजिटिव क्षेत्र में बंद हुआ। यह 0.75 प्रतिशत या 160.15 अंक की वृद्धि लेकर 21,622.40 के स्तर पर बंद हुआ।

 

Advertisement
First Published - January 20, 2024 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement