facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार ने ली राहत की सांस! Sensex 500 अंक चढ़ा, Nifty 21,622 पर बंद, HDFC फिर डाउन

Advertisement

ICICI और Axis बैंक को छोड़ बीएसई सेंसेक्स में शामिल इंडसइंड बैंक, स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक गिरावट में बंद हुए।

Last Updated- January 19, 2024 | 4:14 PM IST
Share Market

Stock Market Update : शेयर बाजार में पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन से जारी गिरावट पर शुक्रवार को ब्रेक लग गयी और मार्केट मजबूत वापसी करते हुए बढ़त के साथ बंद हुई।

एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच फाइनेंशियल और आईटी शेयरों (IT Stocks) में सुधार के चलते देसी शेयर बाजार ने आज राहत की सांस ली। हालांकि, इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाली एचडीएफसी बैंक समेत बैंकिंग शेयरों में गिरावट ने बाजार की तेजी को सिमित कर दिया।

तीस शेयरों वाला BSE Sensex आज 600 अंक उछलकर 71,786 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 71,896 के हाई लेवल तक गया। अंत में यह 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,683.23 के लेवल पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty-50 भी पॉजिटिव क्षेत्र में बंद हुआ। यह 0.75 प्रतिशत या 160.15 अंक की वृद्धि लेकर 21,622.40 के स्तर पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर शुक्रवार को इंट्रा डे ट्रेड में BSE पर 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,136 रुपये के नए शिखर पर पहुंच गए। साथ ही टाइटन, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, इंफोसिस और आईटीसी समेत एचसीएल टेक के शेयर बढ़त में बंद हुए।

Top Losers

दूसरी तरफ, बैंकिंग शेयरों में आज फिर गिरावट दर्ज की गई। ICICI और Axis बैंक को छोड़ बीएसई सेंसेक्स में शामिल इंडसइंड बैंक, स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक गिरावट में बंद हुए।

HDFC Bank के शेयर में लगातार तीसरे दिन गिरावट

पिछले दो दिन से बुरी तरह फिसल चुके HDFC बैंक के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, बाद में बैंक का शेयर फिर लाल निशान में लौट गया। अंत में यह 1.08 प्रतिशत या 16.10 रुपये गिरकर 1470.70 पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार रात को बढ़त के साथ बंद हुए। नैस्डैक 1.35 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। डॉव और एसएंडपी 500 क्रमशः 0.54 और 0.88 प्रतिशत बढ़े। यूरोपीय बाजार भी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में भी आज सुबह गिरावट का सिलसिला थम गया और निक्केई 1.5 फीसदी चढ़ गया। साउथ कोरिया का कोस्पी भी हरे निशान में रहा जबकि चीन और हांगकांग के शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए।

बाजार में तेजी की वजह ?

बता दें कि इंडेक्स में बाद वेटेज रखने वाले दिग्गज शेयरों में खरीदारी और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख से सूचकांक को तीन दिनों की गिरावट को कम करने में मदद मिली।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और BSE सेंसेक्स 314 अंक लुढ़क गया। HDFC बैंक में लगातार बिकवाली और ड्यूरेबल कंज्यूमर सामान बनाने वाली तथा बिजली कंपनियों के शेयरों में बिक्री से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 313.90 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,186.86 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 835.26 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 109.70 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,462.25 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement