AWL Agri Business Stock: भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ की। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी -50 और सेंसेक्स सोमवार को सपाट रुख के साथ खुले और फिर गिरावट में फिसल गए। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को लेकर अनिश्चिता और हैवीवेट शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे है। हालांकि, बाजार में इस मूड माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने ऐसे स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है जो एक साल में निवेशक को डबल कर सकता है। इस स्टॉक का नाम AWL एग्री बिजनेस लिमिटेड (AWL Agri Business) है। एक साल पहले इस कंपनी का नाम अदाणी विल्मर था। हालांकि, अदाणी ग्रुप ने अपने प्रमुख कारोबार पर फोकस करने के लिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को बेच दिया था।
नुवामा ने AWL एग्री बिजनेस पर अपनी रेटिंग को ‘BUY’ पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 360 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को 95 प्रतिशत का तगड़ा रिटर्न दे सकता है। AWL एग्री बिज़नेस के शेयर का भाव सोमवार को 180 रुपये के आस पास था।
वहीं, अगर शेयर के प्रदर्शन पर नजर डाले तो एक महीने में इसका प्रदर्शन सपाट रहा है। तीन महीने में शेयर में 22 फीसदी और छह महीने में 32 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक साल में स्टॉक 32 प्रतिशत, दो साल में 48 फीसदी और तीन साल में 56 प्रतिशत टूटा है। स्टॉक का 52 वीक्स का हाई 291.25 रुपये और 52 वीक्स का लो 171.20 रुपये है।
यह पढ़ें: Wipro Share Price: गिरते बाजार में चमका आईटी स्टॉक, $1 अरब की डील से 3% उछला; क्या हुआ है समझौता?
ब्रोकरेज ने कहा कि AWL एग्री बिजनेस का Q4FY26 बिजनेस अपडेट उम्मीद से बेहतर रहा है। हमारा अनुमान है कि कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 18 प्रतिशत और EBITDA 19.5 प्रतिशत की दर से सालाना आधार पर बढ़ सकता है। कुल वॉल्यूम में लगभग 13 प्रतिशत की सालाना बढ़त का अनुमान है, जिसमें एडिबल ऑयल्स और इंडस्ट्री एसेंशियल्स से मजबूत ग्रोथ देखने को मिल रही है।
ब्रोकरेज के अनुसार, एडिबल ऑयल सेगमेंट में वॉल्यूम 17 प्रतिशत और रेवेन्यू 21 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। यहहमारे 6 प्रतिशत और 11 प्रतिशत के अनुमान से काफी बेहतर है। इंडस्ट्री एसेंशियल्स सेगमेंट में वॉल्यूम 14 प्रतिशत और रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ सकता है। यह हमारे पहले के अनुमान (लगभग 4 प्रतिशत वॉल्यूम गिरावट और 2 प्रतिशत रेवेन्यू ग्रोथ) से बेहतर है। इस ग्रोथ को ओलियोकेमिकल्स, कैस्टर और DOC बिजनेस का सपोर्ट मिला है।
ब्रोकरेज ने कहा कि फूड और एफएमसीजी सेगमेंट में वॉल्यूम 1 प्रतिशत और रेवेन्यू 5 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। इसमें चावल और गेहूं कारोबार की अहम भूमिका रही है।
(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)