facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

12 महीने में पैसा डबल! Agri Stock पर नुवामा का 95% अपसाइड टारगेट, अदाणी ने पिछले साल बेची थी अपनी हिस्सेदारी

Advertisement

Stock to buy: अदाणी ग्रुप ने अपने प्रमुख कारोबार पर फोकस करने के लिए पिछले साल कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को बेच दिया था।

Last Updated- April 06, 2026 | 12:43 PM IST
AWL Agri Business stock to buy

AWL Agri Business Stock: भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ की। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी -50 और सेंसेक्स सोमवार को सपाट रुख के साथ खुले और फिर गिरावट में फिसल गए। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को लेकर अनिश्चिता और हैवीवेट शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे है। हालांकि, बाजार में इस मूड माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने ऐसे स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है जो एक साल में निवेशक को डबल कर सकता है। इस स्टॉक का नाम AWL एग्री बिजनेस लिमिटेड (AWL Agri Business) है। एक साल पहले इस कंपनी का नाम अदाणी विल्मर था। हालांकि, अदाणी ग्रुप ने अपने प्रमुख कारोबार पर फोकस करने के लिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को बेच दिया था।

AWL Agri Business Stock: पर टारगेट प्राइस: ₹360

नुवामा ने AWL एग्री बिजनेस पर अपनी रेटिंग को ‘BUY’ पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 360 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को 95 प्रतिशत का तगड़ा रिटर्न दे सकता है। AWL एग्री बिज़नेस के शेयर का भाव सोमवार को 180 रुपये के आस पास था।

वहीं, अगर शेयर के प्रदर्शन पर नजर डाले तो एक महीने में इसका प्रदर्शन सपाट रहा है। तीन महीने में शेयर में 22 फीसदी और छह महीने में 32 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक साल में स्टॉक 32 प्रतिशत, दो साल में 48 फीसदी और तीन साल में 56 प्रतिशत टूटा है। स्टॉक का 52 वीक्स का हाई 291.25 रुपये और 52 वीक्स का लो 171.20 रुपये है।

यह पढ़ें: Wipro Share Price: गिरते बाजार में चमका आईटी स्टॉक, $1 अरब की डील से 3% उछला; क्या हुआ है समझौता?

AWL Agri Business Share Price: ब्रोकरेज ने क्यों दी निवेश की सलाह?

ब्रोकरेज ने कहा कि AWL एग्री बिजनेस का Q4FY26 बिजनेस अपडेट उम्मीद से बेहतर रहा है। हमारा अनुमान है कि कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 18 प्रतिशत और EBITDA 19.5 प्रतिशत की दर से सालाना आधार पर बढ़ सकता है। कुल वॉल्यूम में लगभग 13 प्रतिशत की सालाना बढ़त का अनुमान है, जिसमें एडिबल ऑयल्स और इंडस्ट्री एसेंशियल्स से मजबूत ग्रोथ देखने को मिल रही है।

ब्रोकरेज के अनुसार, एडिबल ऑयल सेगमेंट में वॉल्यूम 17 प्रतिशत और रेवेन्यू 21 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। यहहमारे 6 प्रतिशत और 11 प्रतिशत के अनुमान से काफी बेहतर है। इंडस्ट्री एसेंशियल्स सेगमेंट में वॉल्यूम 14 प्रतिशत और रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ सकता है। यह हमारे पहले के अनुमान (लगभग 4 प्रतिशत वॉल्यूम गिरावट और 2 प्रतिशत रेवेन्यू ग्रोथ) से बेहतर है। इस ग्रोथ को ओलियोकेमिकल्स, कैस्टर और DOC बिजनेस का सपोर्ट मिला है।

ब्रोकरेज ने कहा कि फूड और एफएमसीजी सेगमेंट में वॉल्यूम 1 प्रतिशत और रेवेन्यू 5 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। इसमें चावल और गेहूं कारोबार की अहम भूमिका रही है।

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 6, 2026 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement