facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑर्डर के दम पर ये Energy Stock बना रॉकेट, 4% तक उछला भाव; 2 साल में 500% दिया रिटर्न

Advertisement

नए ऑर्डर के तहत हाइब्रिड लैटिस टावर्स के साथ S144 पवन टरबाइन के 65 जनरेटर की सप्लाई की जायेगी। इसमें हर एक टावर की क्षमता 3.15 मेगावाट है।

Last Updated- March 04, 2025 | 11:25 AM IST
Suzlon Group

Suzlon Energy Share Price: विंड टरबाइन जनरेटर मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर मंगलवार को घरेलू बाजार में गिरावट के बावजूद रॉकेट बन गए। बीएसई पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर सुबह 11 बजे 1.62 रुपये या 3.26% उछलकर 51.33 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

कंपनी के शेयरों में यह उछाल जिंदल रिन्यूएबल्स (Jindal Renewables) की सहायक कंपनी जिंदल ग्रीन विंड 1 से 204.75 मेगावाट का ऑर्डर मिलने के बाद आया है। कंपनी ने जिंदल ग्रीन विंड से तीसरा ऑर्डर हासिल किया है।

नए ऑर्डर के तहत हाइब्रिड लैटिस टावर्स के साथ S144 पवन टरबाइन के 65 जनरेटर की सप्लाई की जायेगी। इसमें हर एक टावर की क्षमता 3.15 मेगावाट है, जिसे तमिलनाडु के करूर क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। उत्पादित बिजली का उपयोग छत्तीसगढ़ और ओडिशा में जिंदल स्टील के संयंत्रों में कैप्टिव खपत के लिए किया जाएगा। इससे कंपनी के डीकार्बोनाइजेशन प्रयासों को मदद मिलेगी।

यह साझेदारी 907.20 मेगावाट की क्षमता के साथ सुजलॉन का सबसे बड़ा कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) ऑर्डर है। इससे पहले सुजलॉन ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में जिंदल स्टील के प्लांट्स को बिजली देने के लिए दो ऑर्डर हासिल किए थे। इसमें 702.45 मेगावाट पवन ऊर्जा शामिल की गई थी।

क्या करती है सुजलॉन एनर्जी?

सुजलॉन ग्रुप का हेड ऑफिस महाराष्ट्र के पुणे में है। कंपनी ने 17 देशों में लगभग 20.9 गीगावॉट विंड एनर्जी क्षमता स्थापित की है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित अतिरिक्त 6 गीगावॉट के साथ भारत में लगभग 15 गीगावॉट एसेट का मैनजमेंट करती है।

वहीं, जिंदल रिन्यूएबल्स वर्तमान में लगभग 3 गीगावॉट रिन्यूएबल एसेट तैयार कर रही है। कंपनी ने 2030 तक लगभग 12 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी एसेट , स्टोरेज सुविधाएं और ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन विकसित करने का लक्ष्य रखा है।

Advertisement
First Published - March 4, 2025 | 11:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement