facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swan Energy Share: लगातार दूसरे दिन स्वान एनर्जी के शेयरों में लगा अपर सर्किट, उछाल के पीछे क्या है वजह

Advertisement

स्वान एनर्जी के शेयरों में यह तेजी तब आई है जब ग्लोबल एसेट मैनेजर BlackRock ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिये स्वान एनर्जी के शेयर 304 करोड़ रुपये में खरीद लिए थे।

Last Updated- July 09, 2024 | 11:07 AM IST
Stock Market

Swan Energy Stock Price: टेक्सटाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी स्वान एनर्जी के शेयर आज यानी मंगलवार को शुरुआती ट्रेड में NSE पर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट पर 727.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हो गए। इसके विपरीत, Nifty 50 सुबह 10:04 बजे तक 0.25 प्रतिशत बढ़कर 24,382 के स्तर पर पहुंच गया था।

आज लगातार दूसरे दिन स्वान एनर्जी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। पिछले कारोबारी दिन भी कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लग गया था। इस लिहाज से देखा जाए तो Swan Energy की शेयर प्राइस में दो दिनों में 10 फीसदी का उछाल आया है।

क्या है Swan Energy की शेयर प्राइस में उछाल की वजह

स्वान एनर्जी के शेयरों में यह तेजी तब आई है जब ग्लोबल एसेट मैनेजर ब्लैकरॉक (BlackRock) ने सोमवार को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिये स्वान एनर्जी के शेयर 304 करोड़ रुपये में खरीद लिए थे। NSE के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, अमेरिकी कंपनी ब्लैकरॉक ने अपनी तीन सहयोगियों के माध्यम से मुंबई की स्वान एनर्जी में लगभग 4.55 मिलियन शेयर का अधिग्रहण किया, जो स्वान एनर्जी के 1.45 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

शेयरों को 668.27 रुपये के एवरेज प्राइस पर खरीदा गया, जिससे कुल ट्रांजैक्शन की साइज 304.50 करोड़ रुपये हो गई।

साथ ही, कई संस्थाओं जैसे मॉरीशस स्थित प्राइवेट इक्विटी फंड 2i कैपिटल PCC (2i Capital PCC), EOS Multi-Strategy Fund AIFLNP VCIC, डोवटेल इंडिया फंड, एपिटोम ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स और पॉलोमी केतन दोशी (Paulomi Ketan Doshi) ने स्वान एनर्जी के शेयर 666.20 रुपये से 692.60 रुपये प्रति शेयर की प्राइस रेंज में बेचे।

जानें Swan Energy के बारे में

स्वान ग्रुप की कपड़ा, रियल एस्टेट, तेल और गैस और पेट्रोकेमिकल सेक्टर्स में मौजूदगी है। स्वान एनर्जी विभिन्न प्रकार के कपड़ों की मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग में शामिल है, जिसमें कपास, पॉलिएस्टर कॉटन, लिनन और विस्कोस फैब्रिक शामिल हैं, साथ ही नॉन-लाइक्रा प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी कमर्शियल और हाउसिंग रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज के डेवलपमेंट का भी काम करती है।

स्वान एनर्जी का कुल बाजार पूंजीकरण (m-cap) 22,794 करोड़ रुपये है। NSE डेटा के मुताबिक, इसके शेयर वर्तमान में 37.05 के पी/ई मल्टीपल पर ट्रेड कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - July 9, 2024 | 11:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement