facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

zomato, Jio Financials को लेकर आ रही बड़ी खबर, BPCL-Britannia को करेंगे replace

Advertisement

नुवामा ने कहा कि इस बदलाव से जोमैटो और जियो फाइनैंशियल में काफी निवेश आ सकता है।

Last Updated- February 06, 2025 | 8:31 PM IST
stock market

जोमैटो और जियो फाइनैंशियल सर्विसेज को बेंचमार्क निफ्टी-50 में मार्च में होने वाले आगामी बदलाव में जगह मिल सकती है। यह मानना है नुवामा ऑल्टनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च का।

एक रिपोर्ट में रिसर्च फर्म ने कहा कि हमें भरोसा है कि ये दोनों शेयर इंडेक्स में तेल विपणन कंपनी बीपीसीएल और एफएमसीजी दिग्गज ब्रिटानिया की जगह ले सकते हैं।

नुवामा ने कहा कि इस बदलाव से जोमैटो और जियो फाइनैंशियल में काफी निवेश आ सकता है। अनुमान है कि यह निवेश क्रमश: 63.1 करोड़ डॉलर और 32 करोड़ डॉलर होगा।

उधर, बीपीसीएल और ब्रिटानिया के निकलने से उनमें क्रमश: 20.1 करोड़ डॉलर और 24 करोड़ डॉलर की बिकवाली हो सकती है। कहा गया है कि दोपहिया वाहन की दिग्गज हीरो मोटोकॉर्प 50-शेयर सूचकांक में मामूली बढ़त के साथ स्थिति बनाए रखने में सफल हो सकती है।

इससे पहले जेएम फाइनैंशियल ने भी जोमैटो और जियो फाइनैंशियल के बेंचमार्क में शामिल होने का अनुमान लगाया था। ब्रोकरेज हाउस इनके शामिल होने के बाद इनमें क्रमश: 65 करोड़ डॉलर और 35.6 करोड़ डॉलर का निवेश आने की उम्मीद कर रहा है।

 

ITC Q3 results: बुरी खबर! जानें क्यों तिमाही नतीजों ने किया निराश; पढ़े मुनाफे-रेवेन्यू-व्यय के आंकड़ें

 

Advertisement
First Published - February 5, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement