facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंकिंग शेयरों में लिवाली से बाजार गुलजार, Sensex 256 अंक चढ़कर 82,445.21 पर बंद; Nifty में भी तेजी

Advertisement

वैश्विक बाजारों में तेजी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से रीपो दर में 50 आधार अंकों की बड़ी कटौती के बाद निवेशकों की धारणा में सुधार हुआ और बाजार में तेजी दर्ज हुई।

Last Updated- June 09, 2025 | 9:39 PM IST
Stock Market

शेयर बाजार में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 256 अंक चढ़ा। वहीं नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में तेजी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से रीपो दर में 50 आधार अंकों की बड़ी कटौती के बाद निवेशकों की धारणा में सुधार हुआ और बाजार में तेजी दर्ज हुई।

बीएसई सेंसेक्स 256.22 अंक की तेजी के साथ 82,445.21 अंक पर बंद हुआ। मुख्य रूप से बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई। कारोबार के दौरान एक समय यह 480.01 अंक तक चढ़ गया था। उधर, एनएसई निफ्टी 100.15 अंक की बढ़त के साथ 25,103.20 अंक पर बंद हुआ। चार दिन की तेजी से निफ्टी 560 अंक यानी 2.27 फीसदी चढ़ चुका है जबकि सेंसेक्स 1,707 अंक मजबूत हुआ है। अमेरिका और चीन के बीच एक और दौर की व्यापार वार्ता को लेकर भी बाजार में धारणा सकारात्मक रही।

विश्लेषकों ने कहा कि पिछले सप्ताह आरबीआई की तरफ से नीतिगत दर में हुई बड़ी कटौती ने निवेशकों की धारणा को मजबूत किया है। इससे अधिकांश क्षेत्रीय सूचकांकों में तेजी आई है। ऊर्जा, आईटी और वित्तीय क्षेत्र प्रमुख रूप से लाभ में रहे। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक ने मानक सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया।

जियोजित इन्वेस्टमेंट लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वित्तीय शेयरों में तेजी जारी रही। इसका कारण आरबीआई की नीतिगत दर और सीआरआर में कटौती है। इन उपायों से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है और अल्पावधि से मध्यम अवधि में विशेष रूप से मिडकैप में नकदी यानी लिवाली बढ़ाने की उम्मीद है।
सेंसेक्स के शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनैंस, ऐक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, मारुति, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील और भारती एयरटेल शामिल हैं।

लेमन मार्केट्स डेस्क के विश्लेषक सतीश चंद्र अलूरी ने कहा, पिछले सप्ताह हुई आरबीआई की नीतिगत घोषणा से शेयर बाजारों में तेजी जारी रही। निफ्टी-50 ने सोमवार को मजबूती के साथ शुरुआत की और बढ़त को बनाये रखा। रियल्टी को छोड़कर सभी प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। हाल की तेजी के बाद रियल्टी पर मुनाफावसूली का दबाव रहा।

बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 1.19 फीसदी चढ़ा जबकि बीएसई मिडकैप 1.03 फीसदी लाभ में रहा। बीएसई में 2,798 शेयर लाभ में जबकि 1,409 शेयर नुकसान में रहे। 128 शेयर के भाव अपरिवर्तित रहे।

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई, चीन का शांघाई कम्पोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में दोपहर के कारोबार में मामूली गिरावट रही। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 66.67 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Advertisement
First Published - June 9, 2025 | 9:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement