facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमीरों को सबसे अधिक पसंद है इक्विटी

Advertisement

दिलचस्प रूप से 60 साल से ज्यादा के अमीर और बेहद अमीर 40 साल से कम की युवा पीढ़ी की तुलना में कम चिंतित नजर आए।

Last Updated- November 12, 2024 | 10:40 PM IST
Equity MF flows at 12-month high in March

धनाढ्य निवेशकों (HNI) और अति धनाढ्य निवेशकों (UHNI) के लिए शेयर सबसे पसंदीदा परिसंपत्ति वर्ग है। इसका खुलासा 360 वन वेल्थ और क्रिसिल की के सर्वे से हुआ। करीब 39 फीसदी उत्तरदाताओं ने इक्विटी यानी शेयरों को अपनी पहली पसंद बताया। इसके बाद डेट और रियल एस्टेट को पसंद करने वाले 20-20 फीसदी उत्तरदाता हैं।

सर्वे में 388 एचएनआई और अल्ट्रा एचएनआई शामिल हुए। इसमें पाया गया कि 69 फीसदी अमीर निवेशक इक्विटी बाजार को बेहतर तरीके से समझते हैं। इसके बाद फिक्स्ड इनकम (66 फीसदी) और रियल एस्टेट (41 फीसदी) का स्थान रहा। इन निवेशों की प्राथमिक वजह पूंजी में बढ़ोतरी रही।

हालांकि सर्वे में शामिल सिर्फ 15 से 28 फीसदी अमीरों और बेहद अमीरों ने कहा कि उन्हें गिफ्ट सिटी, लार्ज वैल्यू फंडों, रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (रीट्स) और मार्केट लिंक्ड डिबेंचर के जरिये अंतरराष्ट्रीय निवेश के स्तर की समान रूप से समझ है।

साथ ही सर्वे से खुलासा हुआ कि 77 फीसदी उत्तरदाताओं को निवेश के फैसले के लिए पेशेवरों की सहायता की जरूरत होती है जिससे संपदा सलाहकारों की अहम भूमिका का पता चलता है। करीब 30 फीसदी निवेशकों ने प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों पर आधारित शुल्क का भुगतान कर सलाहकार सेवाएं लेने को प्राथमिकता दी।

इतना ही नहीं, सर्वे में शामिल कुल उत्तरदाताओं में से 90 फीसदी अपनी संपत्तियों पर वैश्विक घटनाक्रम के असर को लेकर चिंतित थे। हालांकि 60 साल से ज्यादा के एचएनआई और अल्ट्रा-एचएनआई उस युवा पीढ़ी के मुकाबले कम चिंतित दिखे जो अभी 40 साल की दहलीज तक नहीं पहुंची है। इसकी वजह शायद यह है कि बाजार के चक्रों के साथ जीने से हम ज्यादा मजबूत हो जाते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 10 फीसदी निवेशकों ने परिसंपत्ति वर्ग के तौर पर सोने को तरजीह दी क्योंकि यह पोर्टफोलियो की बेहतर सुरक्षा के तौर पर काम करता है। इसके अलावा करीब 41 फीसदी उत्तरदाता विदेश में निवेश को इच्छुक दिखे। इनमें अल्ट्रा एचएनआई की ज्यादा (51 फीसदी) दिलचस्पी नजर आई जबकि 30 फीसदी एचएनआई इसके इच्छुक रहे।

Advertisement
First Published - November 12, 2024 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement