facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Suzlon Energy के शेयरों में आज दिखेगी हलचल, विंड एनर्जी कंपनी ने कहा- करार टूटने से नहीं पड़ेगा असर

Advertisement

विंड एनर्जी कंपनी Suzlon Energy और Dilip Shanghvi & Associates के बीच करार टूटने के बाद बुधवार को सुजलॉन के शेयरों में गिरावट देखने को मिली

Last Updated- September 27, 2023 | 9:58 AM IST
Suzlon Group

सन फार्मा के प्रमोटर दिलीप सांघवी ऐंड एसोसिएट्स ने Suzlon Energy के साथ फरवरी 2020 में साइन किए गए शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट को खत्म कर दिया है। कंपनी ने बताया कि ऐसा समझौतों की शर्तों के मुताबिक किया गया है। एक्सपर्ट उम्मीद जता रहे हैं कि इस फैसले के बाद रिन्यूबल एनर्जी सॉल्यूशन्स प्रोवाइडर सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

कंपनी के इन्वेस्टर ग्रुप दिलीप सांघवी ऐंड एसोसिएट्स ने 28 फरवरी, 2020 को कंपनी और प्रमोटरों के साथ एक समझौता किया था। कंपनी ने कहा है कि यह करार शर्तों के मुताबिक खत्म हुआ है और इससे कंपनी के बिजनेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि इस एग्रीमेंट के खत्म होने के साथ ही सुजलॉन एनर्जी के नॉमिनी डॉयरेक्टर हितेन टिंबाडिया ने बोर्ड से 26 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था।

क्या था सुजलॉन और दिलीप सांघवी ऐंड एसोसिएट्स के साथ करार?

गौरतलब है कि फरवरी 2020 में विंड एनर्जी के बिजनेस से जुड़ी कंपनी सुजलॉन ने 100 करोड़ इक्विटी शेयर, 4.1 लाख तक 0.01 प्रतिशत सिक्योर्ड, 1 लाख रुपये के ऑप्शनल कन्वर्टिबल डिबेंचर और 1 रुपये के 50 करोड़ वारंट तक जारी किए थे। इसके लिए कंपनी के बोर्ड ने जून 2019 के RBI सर्कुलर के तहत मंजूरी दी थी।

गिरे सुजलॉन एनर्जी के शेयर

विंड एनर्जी कंपनी और दिलीप सांघवी ऐंड एसोसिएट्स के बीच करार टूटने के बाद सुजलॉन के शेयरों में मामूली गिरावट देखने को मिली। BSE पर सुबह 9: 38 बजे कंपनी के शेयरों में 1.66 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। वहीं, NSE पर इसके शेयरों में 1.73 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

हाल ही में सुजलॉन को मिला है विंड एनर्जी का बड़ा ऑर्डर

सुजलॉन समूह ने शुक्रवार यानी 22 सितंबर को कहा कि उसे महाराष्ट्र में ब्राइटनाइट से 29.4 मेगावाट विंड एनर्जी प्लांट स्थापित करने का नया ऑर्डर मिला है।

सुजलॉन ग्रुप ने एक बयान में कहा कि यह क्षमता महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में ब्राइटनाइट की 100 मेगावाट की पवन-सौर हाइब्रिड परियोजना का हिस्सा है।

ऑर्डर वैल्यू का खुलासा किए बिना कहा गया था, ‘सुजलॉन हाइब्रिड जाली ट्यूबलर टावर और 2.1 मेगावाट की रेटेड क्षमता के साथ एस120 140 मीटर पवन टरबाइन जेनरेटर की 14 यूनिट्स स्थापित करेगा।’

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 9:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement