facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निवेशक इस हफ्ते ट्रेडिंग से बचें! Zerodha के CEO नितिन कामथ ने क्यों सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी?

Advertisement

उन्होंने सुझाव दिया कि इस समय का उपयोग निवेशक अपनी ऊर्जा को रिचार्ज करने और बेहतर मानसिक स्थिति में बाजार में वापसी करने के लिए करें।

Last Updated- April 12, 2025 | 6:30 PM IST
Nithin Kamath
जेरोधा के सीईओ और सह-संस्थापक नितिन कामथ | फोटो क्रेडिट: Commons

जेरोधा के सीईओ और सह-संस्थापक नितिन कामथ ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे आने वाले कुछ दिनों में शेयर बाजार में ट्रेडिंग से बचें। भारतीय शेयर बाजार में बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए उन्होंने निवेशकों से मानसिक रूप से तैयार रहने और इस दौरान ब्रेक लेने की अपील की है। कामथ ने बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखते हुए कहा था कि अगले 10 दिनों में केवल चार ट्रेडिंग दिन होंगे, क्योंकि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और गुड फ्राइडे की वजह से बाजार बंद रहेगा।

ट्रेडिंग में मानसिक संतुलन जरूरी

नितिन कामथ ने जेरोधा की निवेशक शिक्षा मंच ‘जेरोधा वर्सिटी’ का हवाला देते हुए बताया कि सफल ट्रेडिंग के लिए बाजार की स्थिति के साथ-साथ अपनी मानसिक स्थिति पर भी नजर रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर बाजार की स्थिति या आपका मानसिक हाल ट्रेडिंग के लिए सही नहीं है, तो बेहतर है कि आप उस समय ट्रेडिंग से दूर रहें। कामथ ने निवेशकों को चेतावनी दी कि गलत समय पर ट्रेडिंग करने से नुकसान हो सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस समय का उपयोग निवेशक अपनी ऊर्जा को रिचार्ज करने और बेहतर मानसिक स्थिति में बाजार में वापसी करने के लिए करें। उनका कहना है कि बाजार में टिके रहने के लिए सही समय और सही मानसिकता का इंतजार करना जरूरी है।

इसके अलावा, जेरोधा ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म ‘कंसोल’ पर ‘पोर्टफोलियो परफॉर्मेंस कर्व’ नामक एक नया फीचर शुरू किया है। इस फीचर के जरिए निवेशक अपने खाते के प्रदर्शन को देख सकते हैं और इसे निफ्टी 50 जैसे बेंचमार्क से तुलना कर सकते हैं। कामथ ने दावा किया कि यह सुविधा भारत में शायद जेरोधा ही दे रहा है और संभवतः वैश्विक स्तर पर भी यह अनूठा है। 

Advertisement
First Published - April 12, 2025 | 6:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement