facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ग्लोबल मार्केट सुस्त, घरेलू बाजार में दिख सकती है गिरावट

Last Updated- December 11, 2022 | 1:47 PM IST

ग्लोबल बाजार की सुस्ती से घरेलू शेयर बाजारों में आज यानी 13 अक्टूबर के कारोबार में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।  सुबह 7:45 बजे, SGX निफ्टी फ्यूचर्स 50 अंक से अधिक 17,052 के स्तर पर बंद हुआ।
 
 वैश्विक स्तर पर, 12 अक्टूबर को अमेरिकी बाजार सपाट रहे।  Dow Jones, S&P 500 और नैस्डैक कंपोजिट में 0.3 फीसदी तक की गिरावट आई। वहीं, निक्केई 225, टॉपिक्स, कोस्पी, हैंग सेंग और शंघाई कंपोजिट 0.8 फीसदी तक गिरे।
 
कमोडिटीज की बात करें तो, मजबूत डॉलर, कमजोर मांग और आपूर्ति की आशंकाओं के कारण ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमतें 95 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बनी रहीं। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) 87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। OPEC+ देशों द्वारा डिमांड फॉरकास्ट में कटौती के बाद कच्चा तेल 2.2 फीसदी लुढ़का। 
 
घरेलू बाजार की बात करें तो आईटी स्टॉक्स लाइमलाइट में बने रहेंगे क्योंकि वे वित्त वर्ष 2013 की अपनी दूसरी तिमाही की आय की रिपोर्ट पेश कर सकते। इंफोसिस और माइंडट्री  गुरुवार, 13 अक्टूबर को अपने Q2FY23 की रिपोर्ट दे सकते हैं। इसके अलावा, Adani Wilmar के शेयर भी फोकस में होंगे क्योंकि खाद्य तेल प्रमुख ने Q2FY23 में कम एकल अंकों की YoY की बढ़ोतरी के बारे में चेतावनी दी थी।

First Published - October 13, 2022 | 9:02 AM IST

संबंधित पोस्ट