facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर ट्रेडिंग के लिए नए पेमेंट सिस्टम की धीमी शुरुआत

Advertisement

द्वि‍तीयक बाजार के लिए अस्बा के जरिये पहले हफ्ते मामूली कारोबार क्योंकि इंटरफेस पर काम कर रहे ब्रोकर

Last Updated- January 08, 2024 | 10:19 PM IST
Share Trading

भुगतान की नई व्यवस्था के तहत शेयर ट्रेडिंग की धीमी शुरुआत हुई क्योंकि बैंक व ब्रोकरेज अभी भी बैंकएंड को सुचारू बनाने की प्रक्रिया में हैं। कथित तौर पर अस्बा सुविधा (जो 1 जनवरी से परिचालन में आ गई) में मामूली कारोबार देखने को मिला और काफी सीमित ग्राहक ही इस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सहारा मिलता है। ऐसे ट्रेड का निपटान कामयाबी के साथ टी प्लस वन के आधार पर हुआ। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अस्बा के तहत निवेशक अपने बैंक खाते में फंड को ब्लॉक करने में सक्षम होंगे, जो तभी डेबिट होगा जब ट्रेड की पुष्टि हो जाएगी। यह सुविधा शुरू में सिर्फ इक्विटी नकद कारोबार के लिए है।

उद्योग के सूत्रों ने कहा कि क्लियरिंग कॉरपोरेशन 4-5 स्टॉक ब्रोकर संग सक्रियता के साथ इस प्रक्रिया को परख रहे हैं कि कैसे ब्लॉक रिक्वेस्ट सृजित होते हैं, ब्लॉक को रिलीज कैसे किया जाता है, एक ब्लॉक से कैसे कई डेबिट हो सकते हैं, खाते की एंट्री की रफ्तार कैसी है और स्पांसर बैंक के साथ इंटरकनेक्शन कैसा है। सूत्रों ने कहा कि ऐसे लेनदेन के लिए लागत पर शुरुआती बातचीत हो रही है और इस पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।

Also read: Adani Green की 75 करोड़ डॉलर के बॉन्ड का आठ महीने पहले ही भुगतान करने की योजना

इस सुविधा के लिए ब्रोकरों को अपने ऐप व वेबसाइट पर फ्रंट एंड इंटरफेस मुहैया कराना होगा और उसके लिए पेमेंट गेटवे के साथ इंटरकनेक्शन भी होना चाहिए। एक ब्लॉक के जरिये निवेशक कई ट्रेड कई ब्रोकरों के साथ कर पाएंगे।

उद्योग के प्रतिभागियों ने कहा कि एक बार ब्लॉक सृजित करने के बाद वह 30 साल के लिए वैध होगा, हालांकि यह बाजार के प्रतिभा​गियों के फीडबैक पर निर्भर करेगा और इसे 5 से 10 दिन तक नीचे भी लाया जा सकता है। निवेशक कभी भी अनब्लॉकिंग का अनुरोध कर पाएंगे।

एनपीसीआई के एमडी व सीईओ दिलीप अस्बे ने पिछले हफ्ते बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा था, हमने दो बैंक एचडीएफसी बैंक व आईसीआईसीआई बैंक को जोड़ा है, जिनके ग्राहक इस सुविधा का इस्तेमाल कर पाएंगे। अन्य 10-15 बैंक इस सुविधा से जुड़ने की प्रक्रिया में हैं और हमें उम्मीद है कि यह मार्च तक हो जाएगा।

Advertisement
First Published - January 8, 2024 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement