facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक टूटा

Last Updated- December 11, 2022 | 1:55 PM IST

Closing Bell: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच तीस शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 200.18 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,991.11 अंक पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान  एक समय यह 825.61 अंक तक नीचे चला गया था। 50 शेयरों पर आधारित NSE निफ्टी भी 73.65 अंक यानी 0.43 प्रतिशत टूटकर 17,241 अंक पर बंद हुआ।
टॉप गेनर्स रहा एक्सिस बैंक

एक्सिस बैंक के शेयरों ने कारोबार की  धीमी शुरुआत की थी, मगर बाजार के बंद होने तक इसमें उछाल देखने को मिला। एक्सिस बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। इसके शेयर में 3 फीसदी का उछाल आया और 23 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 778.70 रुपये पर बंद हुए। टीसीएस, मारुति, विप्रो, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर लाभ में रहे। वहीं दूसरी तरफ एशियन पेंट्स, आईटीसी, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, नेस्ले और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में रही गिरावट 

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हॉग कॉग का हैंगसेंग में गिरावट रही। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,250.77 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

First Published - October 10, 2022 | 5:54 PM IST

संबंधित पोस्ट