facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अगस्त में लार्जकैप से बेहतर पर मिडकैप से कमजोर रहा स्मॉलकैप

Last Updated- December 11, 2022 | 4:06 PM IST

 स्मॉलकैप इंडेक्स ने अगस्त में लार्जकैप के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन मिडकैप के रिटर्न की बराबरी करने में नाकाम रहा। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 4.9 फीसदी चढ़ा जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 6.2 फीसदी की उछाल दर्ज हुई। साल 2022 का यह तीसरा कैलेंडर महीना था जब स्मॉलकैप इंडेक्स ने लार्जकैप की भरमार वाले निफ्टी-50 इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया।
इस बीच, स्मॉलकैप इंडेक्स ने इस कैलेंडर वर्ष में सिर्फ एक बार मिडकैप इंडेक्स को पीछे छोड़ा है। इस साल अब तक के लिहाज से निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 15 फीसदी नीचे है जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी 50 इंडेक्स में क्रमश: 3.41 फीसदी व 2.34 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। विश्लेषकों ने कहा कि इक्विटी बाजार के अनिश्चित परिदृश्य और आय में तेजी से हुई डाउनग्रेडिंग का असर स्मॉलकैप के प्रदर्शन पर पड़ा।
इस महीने एक रिपोर्ट में बोफा सिक्योरिटीज ने कहा था कि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स की आय का अनुमान इस साल वित्त वर्ष 23 व वित्त वर्ष 24 के लिए क्रमश: 7 फीसदी व 1 फीसदी घटाया गया है। इसकी तुलना में निफ्टी मिडकैप की आय अनुमान में वित्त वर्ष 23 व वित्त वर्ष 24 के लिए क्रमश: 5 फीसदी व 8.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

First Published - August 31, 2022 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट