facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SME IPO: शेयर बाजार की चमक पर फिदा छोटी कंपनियां, आईपीओ लाने की लगी होड़

Advertisement

बुल रन के दौर में छोटी कंपनियां आईपीओ लाने को तैयार, शेयर बाजार से पूंजी जुटाने में दिखा जबरदस्त उत्साह।

Last Updated- January 08, 2025 | 6:53 PM IST
Top IPO Picks

शेयर बाजार में इस वक्त बुल रन चल रहा है, जिसे भुनाने के लिए कई कंपनियां अपना आईपीओ ला रही हैं। शेयर बाजार की चमक छोटी कंपनियों को खूब आकर्षित कर रही है। बदलते माहौल में ज्यादातर छोटी कंपनियां बैंक या दूसरे उद्यमियों से कर्ज लेने की जगह शेयर बाजार से पैसा उठाना बेहतर मान रही हैं, क्योंकि शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने से उनके ब्रांड इमेज में भी इजाफा हो रहा है।

गोसालिया समूह की विवान मैजिक हैमर्स कंपनी ने अपनी पहली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में ही शेयरधारकों और निदेशक मंडल के सदस्यों के बीच शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने का प्रस्ताव रख दिया। कंपनी अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाएगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक मेहुल अजीत गोसालिया कहते हैं कि हम मध्य प्रदेश के रतलाम के पास 1.87 वर्ग फुट में वेयरहाउस बना रहे हैं। इसके साथ ही रतलाम में फाइव स्टार होटल निर्माण की योजना है। कंपनी के पास जमीन है, अब इनका निर्माण करना है। इसके लिए हमें करीब 50 करोड़ की जरूरत पड़ने वाली है। यह पूंजी हम शेयर बाजार से लेने की सोच रहे हैं, जिसके लिए आईपीओ लाना चाह रहे हैं।

गोसालिया समूह की अजरा कहती हैं कि सरकार कृषि क्षेत्र में खास ध्यान दे रही है। कृषि उत्पादों को सुरक्षित करने के लिए देश में वेयरहाउसों की कमी है, ऐसे में वेयरहाउस पर निवेश करने वाले फायदे में रहेंगे। हमने तैयारी शुरू कर दी है। निदेशक मंडल से सहमति मिल चुकी है, अब दूसरे कागजातों पर काम शुरू होगा। बैंकर्स और सिक्योरिटी फर्म भी तैयार हैं। हमें उम्मीद है कि इस साल हम शेयर बाजार में जोरदार अंदाज में प्रवेश करेंगे।

आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी निशा गोसालिया कहती हैं कि बाजार में निवेशकों की कमी नहीं है। लेकिन शेयर बाजार से पैसा जुटाने के दोहरे फायदे हैं। एक तो कंपनी को आसानी से पूंजी उपलब्ध हो जाती है, दूसरी बाजार में साख भी बढ़ती है। ब्रांड इमेज बढ़ने के साथ निवेशकों का भरोसा बढ़ता है कि यह कंपनी सही है, जो उनके लिए फायदेमंद साबित होती है।

विवान मैजिक जैसी सैकड़ों कंपनियां इस साल भी शेयर बाजार में आईपीओ लाने की इच्छुक हैं। पिछले दो साल के आंकड़ों पर गौर करें तो 2024 में एसएमई कंपनियों ने भी बाजार से जमकर पैसा जुटाया। साल के दौरान 240 छोटी और मझोली कंपनियों ने शेयर जारी (आईपीओ के माध्यम से) कर 8,761 करोड़ रुपये जुटाए हैं। 2023 में 182 एसएमई आईपीओ के जरिये 4,686 करोड़ रुपये की राशि जुटाई गई थी। जबकि एसएमई प्लेटफार्म पर 2020 में 27 कंपनियों के आईपीओ ने 159 करोड़, 2021 में 59 कंपनियों ने 756 करोड़ और 2022 में 109 कंपनियों ने 1,875 करोड़ रुपये की राशि आईपीओ के जरिये जुटाई थी। माना जा रहा है कि 2025 में इनकी संख्या 300 तक पहुंच सकती है।

काम्फॉर्ड सिक्योरिटी के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल कहते हैं कि बाजार में खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की सक्रिय हिस्सेदारी, निजी पूंजीगत व्यय में वृद्धि और बुनियादी ढांचे व प्रमुख क्षेत्रों पर सरकार के ध्यान से सामूहिक रूप से आईपीओ के जरिये धन जुटाने की गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ी है।

Advertisement
First Published - January 8, 2025 | 6:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement