facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

श्रीराम सिटी यूनियन फाइनैंस संग एसटीएफसी का विलय

Last Updated- December 11, 2022 | 5:46 PM IST

देश में वाणिज्यिक वाहनों के लिए कर्ज देने वाली सबसे बड़ी कंपनी और श्रीराम समूह की इकाई श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनैंस कॉरपोरेशन (एसटीएफसी) को श्रीराम सिटी यूनियन फाइनैंस संग विलय के लिए इक्विटी शेयरधारकों और सुरक्षित व असुरक्षित लेनदारों की मंजूरी मिल गई।कुल अंतिम मतदान में 97 फीसदी इक्विटी शेयरधारकों और 99 फीसदी सुरक्षित व असुरक्षित लेनदारों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। यह जानकारी 4 जुलाई की बैठक में हुई मतगणना से मिली। यह बैठक एनसीएलटी के निर्देश पर आयोजित की गई। शेयरधारकों व लेनदारों की मंजूरी इस विलय के पूरा होने वाली विभिन्न शर्तों में एक है। कंपनी अब श्रीराम सिटी यूनियन फाइनैंस  के शेयरधारकों व लेनदारों और एनसीएलटी, भारतीय प्रतिस्पर्धा  आयोग  व बीमा नियामक की मंजूरी की प्रतीक्षा कर रही है।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनैंस के वाइस चेयरमैन व प्रबंध निदेशक उमेश रेवांकर ने कहा, शेयरधारकों व लेनदारों की मंजूरी के बाद सौदा पूरा होने के लिए कुछ और कदम रह गए हैं। यह विलय श्रीराम के लिए भारत की बढ़ती वित्तीय जरूरत आदि में योगदान में  इजाफा करेगा।  हम श्रीराम के लिए नए युग की शुरुआत के दौर में हैं, जहां हम विशाखित लोनबुक तैयार कर रहे हैं, जो आर्थिक व  क्रेडिट चक्र  की परख व परिसंपत्ति गुणवत्ता के मामले में खरा उतरे ।

First Published - July 7, 2022 | 1:01 AM IST

संबंधित पोस्ट