facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शेयर बाजार गुलजार, 1200 अंकों की बढ़त पर सेंसेक्स, निफ्टी 17250 के ऊपर

Last Updated- December 11, 2022 | 2:15 PM IST

सोमावार को गिरावट के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को जोरदार तेजी के साथ खुला। कारोबार की शुरुआत दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी ने हरे न‍िशान के साथ की। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्‍स 1200 अंक चढ़कर 58,035 के स्‍तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, 50 शेयरों वाले एनएसई न‍िफ्टी ने भी अच्‍छी तेजी के साथ कारोबार शुरू क‍िया और इसमें 320.3 अंकों की उछाल देखी गई और यह 17,250 अंक के ऊपर  पहुंच गया। 
इन कंपनियों के शेयर में आई तेजी 

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, टीसीएस, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयरों में तगड़ी बढ़त रही।दूसरी तरफ पावरग्रिड के शेयर नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले कारोबारी दिवस पर सेंसेक्स 638.11 अंक गिरकर 56,788.81 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 207 अंक के नुकसान के साथ 16,887.35 अंक पर रहा था। 
एशियाई बाजारों में तेजी

 एशिया के अन्य बाजारों में सोल और टोक्यो के सूचकांक बढ़त पर दर्ज किए गए। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को खासी बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत बढ़कर 89.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को भी भारतीय बाजार से निकासी जारी रखी। शेयर बाजार से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने सोमवार को 590.58 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।
 

First Published - October 4, 2022 | 2:08 PM IST

संबंधित पोस्ट