facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

गिरावट से उबर सकते हैं शेयर बाजार

Last Updated- December 11, 2022 | 1:31 PM IST

 नोमुरा के विश्लेषकों ने एक ताजा रिपोर्ट में कहा है कि शेयर बाजारों में ‘मैकेनिकल’ बॉटम अगले कुछ सप्ताहों में दर्ज किया जा सकता है, लेकिन पूरी तरह रिकवरी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। नोमुरा ने कहा है कि मंदी के दौरान शेयर ऐतिहासिक तौर पर गिरावट से बाहर निकले हैं, लेकिन जब नीतिगत दरें अभी भी बढ़ रही हैं तो बाजार में ‘बॉटम आउट’ की ​स्थिति नहीं दिखी है। नोमुरा ने अनुमान जताया है कि ए​शियाई बाजार अपने अमेरिकी प्रतिस्प​र्धियों से पहले गिरावट से उबरने में कामयाब रहेंगे। 
नोमुरा के चेतन सेठ, अंकित यादव और अंशुमान अग्रवाल ने एक ताजा रिपोर्ट में लिखा है, ‘आगामी महीनों में चीन में कोई बड़ा प्रोत्साहन पैकेज नहीं मिलने और/या बाजार पूरी तरह नहीं खुलने की संभावना को देखते हुए हम शेयरों में निरंतर सुधार का सुझाव देने की ​स्थिति में नहीं हैं। अमेरिकी फेड द्वारा दर वृद्धि मार्च 2023 तक बरकरार रहेगी और मामूली-लेकिन लंबी अमेरिकी मंदी की ​स्थिति बन गई है जो कैलेंडर वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में ही समाप्त हो सकती है।’
उनका विश्लेषण अमेरिका में पिछले 12 मंदी चक्रों के अध्ययन पर आधारित है, जिसमें संकेत दिया गया है कि अमेरिकी शेयर मंदी से पूर्व कभी भी गिरावट का ​शिकार नहीं हुए, लेकिन मंदी के दौरान इनमें गिरावट आई। हालांकि एक अपवाद वर्ष 2000 में आईटी शेयरों में पैदा हुई बुलबुले जैसे ​स्थिति से जुड़ा हुआ था और तब शेयर उस उथल-पुथल के बाद गिरावट का ​शिकार हुए थे। 
नोमुरा ने कहा है, ‘​नीतिगत दरों के संदर्भ में, पिछली सात मंदी (महामारी समेत) में से छह में, अमेरिकी शेयरों ने कभी निचला स्तर नहीं बनाया, जबकि दरें भी ऊंची बनी हुई थीं। अपवाद जनवरी-जुलाई 1980 की अव​धि थी, लेकिन यह वर्ष 1981 की दोहरी मंदी में तब्दील हो गई और तब शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।’
वै​श्विक केंद्रीय बैंकों, खासकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत सख्ती के डर ने कैलेंडर वर्ष 2021 के अंत तक लगभग सभी उभरते बाजारों से बड़ी बिकवाली को बढ़ावा दिया। एक आंकड़े से पता चलता है कि भारतीय बाजारों से भी विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अक्टूबर 2021 और जून 2022 के बीच करीब 33 अरब डॉलर की निकासी की। 
नोमुरा का कहना है कि ए​शियाई बाजारों में लगातार सुधार काफी हद तक इस पर निर्भर करेगा कि चीन में महामारी से निपटने के लिए भविष्य में क्या कदम उठाए जाएंगे। नोमुरा ने कहा है, ‘भविष्य में इस पर ध्यान देना जरूरी है कि क्या चीन में बड़े प्रोत्साहन पैकेज दिया जाता है या नहीं, जिससे कि मजबूत सुधार को बढ़ावा मिल सके।’

First Published - October 19, 2022 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट