facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: पांच दिन से जारी तेजी थमी सेंसेक्स 199 अंक टूटा

Advertisement

एनएसई निफ्टी कारोबार के दौरान 22,124.15 के उच्चस्तर तक पहुंच गया था।

Last Updated- January 16, 2024 | 11:06 PM IST
Market Outlook

शेयर बाजार में मंगलवार को पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी तेजी थम गई। कमजोर वैश्विक रुख के बीच आईटी तथा पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स में 199 अंक की गिरावट आई। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 199.17 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 73,128.77 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स कमजोर खुला लेकिन बाद में इसमें तेजी आई और यह अबतक के उच्चतम स्तर 73,427.59 अंक तक पहुंच गया। हालांकि, मुनाफावसूली के कारण वह इस बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और एक समय यह 367.65 अंक खिसक कर 72,960.29 अंक के निचले स्तर तक आ गया था।

एनएसई निफ्टी कारोबार के दौरान 22,124.15 के उच्चस्तर तक पहुंच गया था। हालांकि, अंत में यह 65.15 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 22,032.30 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में 33 नुकसान में जबकि 17 लाभ में रहे। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स 1,972.72 अंक यानी 2.76 फीसदी और निफ्टी 584.45 अंक मजबूत हुआ।

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘आईटी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के बाद वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया। निवेशक इस बात पर विचार कर रहे हैं कि बाजार में जो उत्साह है, वह खासकर घरेलू बाजार में मझोले और छोटे शेयरों के उच्च मूल्यांकन के कारण संभवत: भरोसे वाला नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘नए संकेतकों के अभाव में एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) का पूंजी प्रवाह मिला-जुला रहा। वैश्विक स्तर पर जारी तनाव के बीच तेल कीमतें मजबूत रहीं।’

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजिज में सर्वाधिक 2.05 फीसदी की गिरावट आई। इसके अलावा, विप्रो, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल और एसबीआई के शेयर भी नीचे आए। आईटी शेयरों में मुनाफावसूली से तेज गिरावट आई। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, टाइटन, मारुति, लार्सन ऐंड टुब्रो, आईटीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं।
एचडीएफसी बैंक के वित्तीय परिणाम से पहले उसका शेयर 0.42 फीसदी चढ़ा। बैंक का तीसरी तिमाही का परिणाम बाजार बंद होने के बाद आया। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 16,373 करोड़ रुपये रहा।

लिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा, ‘आईटी, रियल्टी और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से धारणा प्रभावित हुई। वहीं धातु और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में मजबूती दिखी। अधिक शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाले सूचकांकों (मिड कैप और स्मॉल कैप) में भी गिरावट का रुख रहा।’

Advertisement
First Published - January 16, 2024 | 11:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement