facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Stock Market Holiday Today: 15 अगस्त को शेयर बाजार की छुट्टी, NSE-BSE के साथ ये सेवाएं भी रहेंगी बंद

Stock Market Holiday: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर आज बंद रहेगा। सुबह और शाम दोनों सत्र शुक्रवार, 16 अगस्त से फिर से शुरू होंगे।

Last Updated- August 15, 2024 | 6:37 AM IST
Market movement: There will not be much movement in the markets this week, municipal bonds have not been able to gain momentum बाजार हलचल: इस हफ्ते बाजारों में नहीं होगी बहुत घटबढ़, रफ्तार नहीं पकड़ पाए हैं म्युनिसिपल बॉन्ड
Representative Image

Stock Market Holiday, August 15: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज, 15 अगस्त को भारतीय शेयर, बांड, और कमोडिटी बाजार बंद रहेंगे।

BSE की वेबसाइट, bseindia.com के अनुसार, आज 15 अगस्त को कैश, डेरिवेटिव्स, और एसएलबी यानी सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बोर्रोइंग सेगमेंट में ट्रेडिंग उपलब्ध नहीं होगी।

बीएसई और एनएसई की वेबसाइटों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार, 16 अगस्त को सुबह 9:15 बजे से सामान्य रूप से कारोबार शुरू करेगा। इससे पहले, सुबह 9:00 बजे से 15 मिनट का प्री-ओपनिंग सत्र आयोजित किया जाएगा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर आज बंद रहेगा। सुबह और शाम दोनों सत्र शुक्रवार, 16 अगस्त से फिर से शुरू होंगे।

2024 में अब कब बंद रहेगा शेयर बाजार:

2 अक्टूबर 2024: बुधवार, महात्मा गांधी जयंती
1 नवंबर 2024: शुक्रवार, दिवाली लक्ष्मी पूजन
15 नवंबर 2024: शुक्रवार, गुरुनानक जयंती
25 दिसंबर 2024: बुधवार, क्रिसमस

इसके अलावा, शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण बाजार की छुट्टियां रहेगी।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

आईटी शेयरों में तेजी के दम पर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में दो दिन से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 149.85 अंक या 0.19 प्रतिशत चढ़कर 79,105.88 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में बुधवार को 78,895.72 और 79,228.94 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 4.75 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,143.75 पर बंद हुआ। निफ्टी में 24,099.70 और 24,196.50 के रेंज में कारोबार हुआ।

 

First Published - August 15, 2024 | 6:37 AM IST

संबंधित पोस्ट