facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: आईटी स्टॉक्स में तेजी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला; निफ्टी 25245 पर बंद

Advertisement

Stock Market Today: एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी भारी भरकम वजन वाले शेयरों में तेजी ने भी प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स को ऊपर की तरफ खींचा।

Last Updated- June 25, 2025 | 3:46 PM IST
stock market
Representative Image

Stock Market Closing Bell, 25 June: ईरान-इज़रायल में सीज़फायर के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार (25 जून) को लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में चढ़कर बंद हुआ। इन्फोसिस के नेतृत्व में आईटी स्टॉक्स में खरीदारी से बाजार को पुश मिला। एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी भारी भरकम वजन वाले शेयरों में तेजी ने भी प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स को ऊपर की तरफ खींचा। तेल की गिरती कीमतों और ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर से भी निवेशकों की चिंताएं कम हो गईं।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज मजबूती के साथ 82,448.80 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 82,815.91 अंक के इंट्रा-डे हाई तक गया। अंत में यह 700.40 अंक या 0.85 प्रतिशत की बढ़त लेकर 82,755.51 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी आज मजबूती के साथ 25,150.35 अंक के स्तर पर ओपन हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 25,266.80 अंक के उच्च स्तर तक गया। अंत में यह 200.40 अंक या 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 25,244 पर बंद हुआ।

Top Gainers & Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा ग्रुप का स्टॉक टाइटन आज टॉप गेनर रहा। इसमें 3.75 फीसदी की तेजी आई। इसके अलावा महिंद्रा एन्ड महिंद्रा, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, टीसीएस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, अल्ट्रा सीमेंट में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त

ब्रॉडर मार्केट्स की बात करें तो निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.38% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.56% की तेजी आई। भारत वोलैटिलिटी इंडेक्स (India VIX) करीब 3% गिरा, जिससे बाजार में स्थिरता के संकेत मिले। सैक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.22% और निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 0.8% की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स रहे।

 ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजारों में शुरुआती बढ़त के बाद अधिकतर सूचकांक सपाट नजर आए। निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से ईरान और इज़रायल के बीच संघर्षविराम हो सकता है, जिससे भू-राजनीतिक तनाव में कुछ राहत मिल सकती है। जापान का निक्केई 0.073 प्रतिशत की हल्की बढ़त में रहा, जबकि टोपिक्स 0.1 प्रतिशत फिसला। ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी हल्की गिरावट के साथ सपाट कारोबार कर रहे हैं। निवेशकों की नजर अब ऑस्ट्रेलिया के मई महीने के महंगाई आंकड़ों पर है।

Also Read: Stocks To Watch Today: आज किन शेयरों में हो सकती है हलचल? HAL, IRCTC, HDFC बैंक समेत ये स्टॉक्स रखें रडार पर

अमेरिकी बाजारों की बात करें तो वहां बीती रात मजबूती देखने को मिली। डाओ जोंस 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 43,089.02 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 में 1.11 प्रतिशत की तेजी रही और यह 6,092.18 पर पहुंच गया, जो कि इसके 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर से सिर्फ 0.9 प्रतिशत नीचे है। नैस्डैक कंपोजिट 1.43 प्रतिशत चढ़कर 19,912.53 पर बंद हुआ। नैस्डैक 100 ने रिकॉर्ड क्लोजिंग दी और यह 1.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,190.52 पर बंद हुआ। हालांकि, अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स में हल्की गिरावट देखने को मिली। S&P 500 और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स 0.1 प्रतिशत नीचे रहे, जबकि डाओ फ्यूचर्स में भी 0.1 प्रतिशत की कमजोरी रही।

इस बीच, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि मौजूदा महंगाई और टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितता के चलते फेड ब्याज दरों में किसी भी बदलाव से पहले इंतजार की स्थिति में रहेगा। उन्होंने कहा कि मौद्रिक नीति को लेकर फेड “अभी स्थिर रहने की अच्छी स्थिति में है”।

Advertisement
First Published - June 25, 2025 | 8:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement