Representative image
Closing Bell: आईटी और बैंकिंग शेयरों में कमजोरी तथा चुनावी नतीजों से जुड़ी अस्थिरता के चलते निफ्टी50 और सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तरों से नीचे बंद हुए। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 356 अंक चढा, जबकि निफ्टी 50 24,100 के पार बंद हुआ। हालांकि दिन के ऊपरी स्तर से तुलना करें तो सेंसेक्स में करीब 600 अंकों की गिरावट देखने को मिली, जिससे संकेत मिलता है कि बाजार में मुनाफावसूली हावी रही।
30 शेयरों वाला BSE Sensex 77,257.27 के भाव पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 77,910.75 के हाई और 76,939.54 के लो रेंज में ट्रेड किया। दिन के अतं में सेंसेक्स 356 अंक यानी 0.46% की बढ़त लेकर 77,269.40 पर बंद हुआ।
इसी तरह, 50 शेयरों वाला निफ्टी 50 इंडेक्स 24,063.55 के भाव पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 24,290.20 के हाई और 24,004.75 के लो रेंज में ट्रेड किया। दिन के अतं में निफ्टी 50 122 अंक यानी 0.51% की चढ़कर 24,119.30 अंक पर बंद हुआ।
व्यापर बजारों में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.63% और 0.70% की बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टर के लिहाज से, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मेटल ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू बैंक का प्रदर्शन कमजोर रहा।
Also Read: West Bengal Election Results 2026 Live: रुझानों में BJP को प्रचंड बहुमत, TMC को बड़ा झटका
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा, “पश्चिम बंगाल में अनुकूल चुनावी नतीजों और उम्मीद से बेहतर चौथी तिमाही (Q4) के नतीजों ने निवेशकों की धारणा को मजबूती दी, जिससे बाजार ने मध्य-पूर्व से जुड़ी चिंताओं को काफी हद तक नजरअंदाज किया। हालांकि, अमेरिका की ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ पहल के तहत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने को लेकर अनिश्चितता के बीच बीच-बीच में मुनाफावसूली जारी रही।”
उन्होंने आगे कहा कि समाधान में समय लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे प्रगति की उम्मीद बनी हुई है। कच्चे तेल की कीमतें $110 से नीचे रहने से निकट अवधि में राहत मिल रही है। आगे चलकर बाजार की दिशा भू-राजनीतिक घटनाक्रम और तेल की कीमतों के रुझान पर निर्भर करेगी, क्योंकि इनका असर महंगाई, ब्याज दरों, रुपये और कंपनियों के मार्जिन पर पड़ता है।
बाजार बंद होने तक की वोटों की गिनती के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पश्चिम बंगाल और असम में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती नजर आई। केरल में UDF को बढ़त मिली हुई थी, जबकि तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय की TVK ने स्थापित पार्टियों के खिलाफ अपने चौंकाने वाले उभार के साथ सबका ध्यान खींचा।
वैश्विक कमोडिटी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड की कीमतें सोमवार के सत्र में करीब 2.45 प्रतिशत तक गिर गईं। यह गिरावट तब देखने को मिली जब अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ‘ऑपरेशन फ्रीडम’ की घोषणा की। इस ऑपरेशन के तहत अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की बात कही है।
यह पढ़ें: आज के ट्रेडिंग हीरो कौन? Maruti, ACC, RailTel और IndiaMART जैसे स्टॉक्स पर रहेगी निवेशकों की नजर
आज कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होंगे, जिनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:
इन नतीजों का असर संबंधित शेयरों में देखने को मिल सकता है।
प्राइमरी मार्केट में भी गतिविधि तेज है।