facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: सेंसेक्स 356 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार; पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर बीजेपी की नजर

Advertisement

हालांकि दिन के ऊपरी स्तर से तुलना करें तो सेंसेक्स में करीब 600 अंकों की गिरावट देखने को मिली, जिससे संकेत मिलता है कि बाजार में मुनाफावसूली हावी रही

Last Updated- May 04, 2026 | 3:57 PM IST
Retail Investors
Representative image

Closing Bell: आईटी और बैंकिंग शेयरों में कमजोरी तथा चुनावी नतीजों से जुड़ी अस्थिरता के चलते निफ्टी50 और सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तरों से नीचे बंद हुए। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 356 अंक चढा, जबकि निफ्टी 50 24,100 के पार बंद हुआ। हालांकि दिन के ऊपरी स्तर से तुलना करें तो सेंसेक्स में करीब 600 अंकों की गिरावट देखने को मिली, जिससे संकेत मिलता है कि बाजार में मुनाफावसूली हावी रही।

30 शेयरों वाला BSE Sensex 77,257.27 के भाव पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 77,910.75 के हाई और 76,939.54 के लो रेंज में ट्रेड किया। दिन के अतं में सेंसेक्स 356 अंक यानी 0.46% की बढ़त लेकर 77,269.40 पर बंद हुआ।

इसी तरह, 50 शेयरों वाला निफ्टी 50 इंडेक्स 24,063.55 के भाव पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 24,290.20 के हाई और 24,004.75 के लो रेंज में ट्रेड किया। दिन के अतं में निफ्टी 50 122 अंक यानी 0.51% की चढ़कर 24,119.30 अंक पर बंद हुआ।

व्यापर बजारों में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.63% और 0.70% की बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टर के लिहाज से, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मेटल ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू बैंक का प्रदर्शन कमजोर रहा।

Also Read: West Bengal Election Results 2026 Live: रुझानों में BJP को प्रचंड बहुमत, TMC को बड़ा झटका

बाजार में मुनाफावसूली जारी रही

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा, “पश्चिम बंगाल में अनुकूल चुनावी नतीजों और उम्मीद से बेहतर चौथी तिमाही (Q4) के नतीजों ने निवेशकों की धारणा को मजबूती दी, जिससे बाजार ने मध्य-पूर्व से जुड़ी चिंताओं को काफी हद तक नजरअंदाज किया। हालांकि, अमेरिका की ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ पहल के तहत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने को लेकर अनिश्चितता के बीच बीच-बीच में मुनाफावसूली जारी रही।”

उन्होंने आगे कहा कि समाधान में समय लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे प्रगति की उम्मीद बनी हुई है। कच्चे तेल की कीमतें $110 से नीचे रहने से निकट अवधि में राहत मिल रही है। आगे चलकर बाजार की दिशा भू-राजनीतिक घटनाक्रम और तेल की कीमतों के रुझान पर निर्भर करेगी, क्योंकि इनका असर महंगाई, ब्याज दरों, रुपये और कंपनियों के मार्जिन पर पड़ता है।

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर बीजेपी की नजर

बाजार बंद होने तक की वोटों की गिनती के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पश्चिम बंगाल और असम में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती नजर आई। केरल में UDF को बढ़त मिली हुई थी, जबकि तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय की TVK ने स्थापित पार्टियों के खिलाफ अपने चौंकाने वाले उभार के साथ सबका ध्यान खींचा।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

वैश्विक कमोडिटी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड की कीमतें सोमवार के सत्र में करीब 2.45 प्रतिशत तक गिर गईं। यह गिरावट तब देखने को मिली जब अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ‘ऑपरेशन फ्रीडम’ की घोषणा की। इस ऑपरेशन के तहत अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की बात कही है।

यह पढ़ें: आज के ट्रेडिंग हीरो कौन? Maruti, ACC, RailTel और IndiaMART जैसे स्टॉक्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

आज आने वाले बड़ी कंपनियों के नतीजे

आज कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होंगे, जिनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:

  • अंबुजा सीमेंट्स
  • भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL)
  • पेट्रोनेट LNG
  • गोदरेज प्रॉपर्टीज
  • टाटा टेक्नोलॉजीज
  • जिंदल स्टेनलेस
  • एथर एनर्जी
  • आदित्य बिड़ला कैपिटल
  • एक्साइड इंडस्ट्रीज
  • सोभा
  • ज्योति लैब्स
  • कैश मैनेजमेंट सर्विसेज सहित कई अन्य कंपनियां

इन नतीजों का असर संबंधित शेयरों में देखने को मिल सकता है।

IPO बाजार में हलचल

प्राइमरी मार्केट में भी गतिविधि तेज है।

  • OnEMI टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस IPO दूसरे दिन में प्रवेश कर चुका है और पहले दिन यह केवल 0.25 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी करीब 925 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
  • Value 360 कम्युनिकेशंस IPO आज अंतिम दिन की सब्सक्रिप्शन में है।
  • Bagmane प्राइम ऑफिस IPO आज से खुल गया है, जिसका साइज करीब 3,405 करोड़ रुपये है।
  • Recode स्टूडियोज IPO भी आज से निवेश के लिए खुल गया है और इसका इश्यू साइज लगभग 44.59 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - May 4, 2026 | 8:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement