facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शेयर बाजार में लगातार छठे दिन जारी रही तेजी, सेंसेक्स 100 अंक से अधिक मजबूत

Last Updated- December 11, 2022 | 1:25 PM IST

घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और BSE सेंसेक्स 104.25 अंक चढ़कर बंद हुआ। कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई के शेयरों में लिवाली से स्थानीय बाजार में तेजी आई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की कई सत्रों के बाद गुरुवार को लिवाली से भी बाजार को समर्थन मिला। 

30 शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 104.25 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,307.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 388.03 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 12.35 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,576.30 अंक पर बंद हुआ। 

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक 8.96 प्रतिशत उछला। बैंक ने गुरुवार को कहा कि फंसे कर्ज के एवज में किये गये प्रावधान में उल्लेखनीय कमी और मार्जिन बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 66.29 प्रतिशत उछलकर 5,625.25 करोड़ रुपये रहा।

Top Losers

इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर नुकसान में बंद हुए। 

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुए जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक लाभ में बंद हुआ। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट गुरुवार को गिरावट में बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (foreign institutional investors)  शुद्ध खरीददार रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,864.79 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर ख़रीदे।

First Published - October 21, 2022 | 5:00 PM IST

संबंधित पोस्ट