facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, Nifty 21580 पर आया, Adani Group के शेयरों में उछाल

Advertisement

बाजार की नजर आज दिसंबर के विनिर्माण PMI डेटा पर रहेगी। साथ ही अदाणी ग्रुप-हिंडबर्ग रिसर्च मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।

Last Updated- January 03, 2024 | 3:32 PM IST
Stock Market

Stock Market Today: वैश्विक बाजारों में गिरावट को देखते हुए इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

BSE सेंसेक्स 210 अंक गिरकर 71,680 पर खुला और एनएसई निफ्टी-50 भी 48 अंक की गिरावट के साथ 21,618 पर आ गया।

इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टेक एम, जेएसडब्ल्यू स्टील और एक्सिस बैंक के शेयरों को सेंसेक्स में गिरावट का सामना करना पड़ा, जबकि निफ्टी पर हिंडाल्को को अतिरिक्त नुकसान हुआ।

दूसरी तरफ आईटीसी, बजाज फिनसर्व, डॉ. रेड्डीज, ओएनजीसी, नेस्ले, एमएंडएम ग्रीन निशान में रहने वालों शेयरों में से थे।

अदाणी ग्रुप के शेयरों में उछाल

हिंडनबर्ग आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले से पहले अदाणी ग्रुप की कंपनियों अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एनर्जी, अदाणी विल्मर और अदाणी टोटल गैस के शेयर 12 प्रतिशत तक चढ़ गए।

व्यापक बाज़ार मिश्रित रहे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी नीचे रहा और स्मॉलकैप फ्लैट रहा। सेक्टरों में निफ्टी आईटी और निफ्टी मेटल्स सबसे ज्यादा प्रभावित हुए और प्रत्येक में 1 प्रतिशत की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें: Stock Market: लाल सागर में तनाव से शेयर बाजार लाल, Sensex 379 अंक टूटा

वैश्विक बाजारों से क्या संकेत

आज सुबह एशियाई बाजारों में गिरावट रही। कोस्पी 2 प्रतिशत टूट गया। हैंग सेंग और एएसएक्स 200 एक फीसदी तक गिर गया और हाल के भूकंपों के कारण जापान के शेयर बाजार गुरुवार तक बंद रहेंगे।

अमेरिकी शेयरों ने कल रात नए कारोबारी साल की शुरुआत गिरावट के साथ की। एसएंडपी 500 0.57 फीसदी गिर गया, नैस्डैक 1.63 फीसदी गिर गया। डॉव फ़्लैटलाइन के ऊपर बना रहा।

यह भी पढ़ें: Lemon Tree Hotels के शेयर में 10% से ज्यादा का उछाल, इस वजह से आई तेजी

Advertisement
First Published - January 3, 2024 | 8:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement