facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market today: गिफ्ट निफ़्टी से मिल रहे मजबूत संकेत, जानें आज कैसी रहेगी सेंसेक्स और निफ़्टी की चाल?

Advertisement

गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर आज सुबह 6:37 बजे 88 अंक की बढ़त के साथ 25,003 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, जो बाजार के पॉजिटिव रुख के साथ खुलने का संकेत देता है।

Last Updated- July 29, 2024 | 8:10 AM IST
Market is not worried about Maharashtra results, keeping an eye on policy announcements and global events बाजार को महाराष्ट्र के नतीजों की चिंता नहीं, नीतिगत घोषणाओं और वैश्विक घटनाओं पर टिकी नजर

Stock market today: एशियाई बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) आज मजबूती के साथ खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर आज सुबह 6:37 बजे 88 अंक की बढ़त के साथ 25,003 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, जो बाजार के पॉजिटिव रुख के साथ खुलने का संकेत देता है।

इस बीच, निवेशकों के अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों का आकलन करने के बाद एशियाई बाजारों में आज बढ़त देखी गई। इससे जापान के निक्केई में 2.70 प्रतिशत, कोस्पी में 1.37 प्रतिशत और एएसएक्स200 में 0.92 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इसके अलावा, निवेशक प्रमुख एशियाई देशों की अर्थव्यवस्थाओं के आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। रॉयटर्स पोल के अनुसार, बैंक ऑफ जापान द्वारा 30 जुलाई को अपनी बैठक में ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीद है।

इसके अलावा, चीन अपने जुलाई के पीएमआई आंकड़े जारी करेगा और ऑस्ट्रेलिया 6 अगस्त को अपने रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति बैठक से पहले अपने मुद्रास्फीति के आंकड़े पेश करेगा।

फेडरल रिजर्व के फैसले पर भी रहेगी निवेशकों की नजर

अमेरिका में कंपनियों के तरफ से आय नतीजे जारी करने के सप्ताह से पहले रविवार शाम को स्टॉक फ्यूचर में थोड़ी वृद्धि हुई। शुक्रवार को S&P 500 1.11 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ था तथा डॉव जोन्स 1.64 प्रतिशत और नैस्डैक 1 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। निवेशकों की नजर बुधवार को फेड रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर फैसले पर भी रहेगी।

घरेलू मोर्चे पर विदेशी निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को 2546.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू निवेशकों (FIIs) ने कुल 2,774.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - July 29, 2024 | 7:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement