facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 77,650 पर स्थिर, निफ्टी 25,550 पर

Advertisement

Stock Market Today: अमेरिकी बाजारों का मिला-जुला रुख बुधवार को CPI डेटा के बाद अमेरिकी बाजारों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।

Last Updated- November 14, 2024 | 1:51 PM IST
share market
Representative image

Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे है।

सुबह 11:30 के करीब, बीएसई सेंसेक्स 185.86 अंक या 0.24% की हल्की गिरावट के साथ 77,505.09 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 45.35 अंक या 0.19% फिसलकर 23,513.70 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 गुरुवार को हल्की बढ़त के साथ खुले।

शुरुआती कारोबार में, बीएसई सेंसेक्स 106 अंकों यानी 0.14% की बढ़त के साथ 77,797 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 50 में 26.55 अंकों यानी 0.11% की बढ़त देखी गई, और यह 23,585 पर ट्रेड करता नजर आया।

सेंसेक्स की 30 सूचीबद्ध कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति और लार्सन एंड टूब्रो के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,502.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,145.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

Pre-open: प्री-ओपनिंग सेशन में गुरुवार को भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 में गिरावट दर्ज की गई।

प्री-ओपन में BSE सेंसेक्स 50 अंक या 0.06 प्रतिशत गिरकर 77,643 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 16.90 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,542 पर ट्रेड करता दिखा।

कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज भारतीय बाजार में Sensex और Nifty50 की हल्की गिरावट के साथ शुरुआत हो सकती है। सुबह 6:30 बजे GIFT Nifty Futures 18 पॉइंट नीचे 23,641 पर ट्रेड करता दिखा, जो पिछले बंद स्तर 23,659 से थोड़ी गिरावट दिखा रहा है।

Sensex और Nifty दोनों ने अपनी गिरावट का सिलसिला जारी रखा। BSE Sensex 1% से ज्यादा गिरकर 77,690.95 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 23,559.05 पर बंद हुआ।

गुरु नानक जयंती पर कल बाजार बंद रहेगा

भारतीय स्टॉक एक्सचेंज कल, 15 नवंबर 2024 को गुरु नानक जयंती के अवसर पर बंद रहेंगे।

ग्लोबल मार्केट

एशिया-पैसिफिक के मार्केट्स गुरुवार को ज्यादातर बढ़त में ट्रेड करते दिखे। इसका कारण अमेरिका के अक्टूबर महीने के महंगाई आंकड़े (CPI) रहे, जो उम्मीद के मुताबिक आए हैं और इससे दिसंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीद बढ़ी है।

मुख्य CPI में हल्की बढ़त दर्ज की गई, जिससे सालाना महंगाई दर 2.6% पर पहुंच गई, जबकि खाद्य और ऊर्जा को छोड़कर कोर CPI 3.3% बढ़ा, जो अनुमान के अनुसार ही है। इस वजह से जापान का निक्केई इंडेक्स 0.68% और टॉपिक्स इंडेक्स 0.58% चढ़ गए। ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 भी 0.45% की बढ़त पर रहा।

अमेरिकी बाजारों का मिला-जुला रुख बुधवार को CPI डेटा के बाद अमेरिकी बाजारों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। S&P 500 में 0.02% की मामूली बढ़त हुई, और डॉव जोन्स 0.11% ऊपर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 0.26% नीचे आ गया।

महंगाई के इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व द्वारा अगले महीने ब्याज दर में कटौती की संभावना बढ़ गई है। CME FedWatch Tool के अनुसार, 0.25% की कटौती की संभावना 80.8% है।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भी गिरावट जारी रही, जहां प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे हैवीवेट शेयरों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाए रखा। इसके साथ ही, रिटेल इन्फ्लेशन के 6% के पार पहुंचने से निवेशकों के सेंटीमेंट पर नकारात्मक असर पड़ा है।

तीस कंपनियों वाला बीएसई सेंसेक्स 78,495.53 अंक पर गिरावट के साथ खुला और कारोबार के दौरान 77,533.30 के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में सेंसेक्स 984.23 अंक या 1.25% की गिरावट के साथ 77,690.95 पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, एनएसई का निफ्टी-50 इंडेक्स 352.55 अंक या 1.48% फिसलकर 23,530.90 पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 46 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रह पाए।

Advertisement
First Published - November 14, 2024 | 8:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement