facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: गिरावट के साथ खुला बाजार, 450 अंकों के करीब गिरा सेंसेक्स, 19300 के नीचे निफ्टी

Advertisement

Stock Market Today: एशिया-प्रशांत बाजारों में भी गिरावट आई, निक्केई 225, टोपिक्स, कोस्पी और एसएंडपी 200 सूचकांक 1 फीसदी तक फिसल गए।

Last Updated- August 25, 2023 | 10:09 AM IST
Stock Market Holiday

Stock Market Today, 25 August:  बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। 25 अगस्त को निफ्टी 19300 के नीचे फिसला है। सेंसेक्स 423.52 अंक यानी 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 64,828.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 121.65 अंक यानी 0.63 फीसदी टूटकर 19,265.05 के स्तर पर नजर आ रहा है।

 प्री-ओपनिंग मे बाजार में गिरावट
प्री-ओपनिंग सेशन मे बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 160.11 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 65,092.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 67.90 अंक यानी 0.35 फीसदी टूटकर 19,318.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

अमेरिका में जैक्सन होल मीटिंग से पहले ग्लोबल मार्केट में बिकवाली देखने को मिल रही है। इसका असर आज यानी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन (शुक्रवार) भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सुबह 6:50 बजे, गिफ्ट निफ्टी भी 75 अंकों की गिरावट के साथ 19,320 के स्तर पर खुला था और 8 बजे करीब भी यह 19,274 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

यह भी पढ़ें : Rupee vs. Dollar: दो महीने में पहली बार सबसे तेजी से बढ़ा रुपया

Global Market

वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज हुई, क्योंकि Nvidia के बेहतर तिमाही प्रदर्शन के कारण आई तेजी विफल हो गई। डॉव जोन्स, NASDAQ कंपोजिट और S&P 500 सूचकांकों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में एशिया-प्रशांत बाजारों (Asia-Pacific Market) में भी गिरावट आई, निक्केई 225, टोपिक्स, कोस्पी और एसएंडपी 200 सूचकांक 1 फीसदी तक फिसल गए।

Commodity Market

कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें मामूली बढ़कर क्रमश: 83 डॉलर प्रति बैरल और 79 डॉलर प्रति बैरल हो गईं।

यह भी पढ़ें : लिस्टिंग नियमों के उल्लंघन से करीब दो दर्जन कंपनियों पर सख्त रुख

Stocks in Focus

Paytm:

कंपनी के प्रमोटर एंटफिन (Antfin) 25 अगस्त को ब्लॉक डील के जरिए फिनटेक कंपनी पेटीएम में 3.6 फीसदी हिस्सेदारी या 23 मिलियन शेयर बेच सकती है।

Union Bank of India:

पब्लिक सेक्टर के ऋणदाता ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (Qualified Institutional Placement, QIP) के जरिए 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने के लिए अपने शेयरों की कीमत 86.55 रुपये प्रति शेयर रखी।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

गुरुवार (24 अगस्त) को घरेलू शेयर बाजार में तीन दिन से जारी तेजी पर ब्रेक लगा और मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती बढ़त गंवाकर 180.96 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,252.34 पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 57.30 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,386.70 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें : बढ़ी निगरानी से माइक्रोकैप सीमित, शेयरों में से करीब दो तिहाई का प्रदर्शन स्मॉलकैप इंडेक्स से कमजोर

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 8:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement