facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: एशियाई बाजार में सुस्ती, फिर भी बढ़त के साथ शेयर बाजार खुलने की उम्मीद

Advertisement

दोनों सूचकांक पिछले चार दिनों में नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं और BSE सेंसेक्स 5 सत्रों में 4 फीसदी चढ़ा है।

Last Updated- July 05, 2023 | 9:05 AM IST
stock market
BS

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिश्रित रुझानों के बीच आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार के बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। हालांकि आज सुबह एशियाई बाजार में सुस्ती देखी जा रही हैं। सुबह 7:15 बजे गिफ्ट निफ्टी वायदा 40 अंक बढ़कर 19,500 के स्तर पर कारोबार कर था।

दोनों सूचकांक पिछले चार दिनों में नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं और BSE सेंसेक्स 5 सत्रों में 4 फीसदी चढ़ा है।

आज शेयर बाजार में कारोबार स्टॉक विशिष्ट होगा जबकि निवेशकों की नजर भारत, जापान और चीन में सेवाओं के PMI आंकड़ों पर रहेगी। अमेरिकी फेड की नवीनतम बैठक का विवरण भी आज रात को जारी किया जाएगा।

एशियाई बाजार आज सुबह बड़े पैमाने पर गिरे, निक्की, हैंग सेंग, S&P/ASX 200, स्ट्रेट टाइम्स और कोस्पी में 0.12-0.32 फीसदी की गिरावट आई। अमेरिकी वायदा बाजार में हल्की तेजी रही।

कल कैसी रही थी बाजार की चाल

देसी शेयर बाजार लगातार नई उचाईयों को छू रहा है और यह मंगलवार को फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। मार्केट में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई।

बैंकिंग और आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में हुई जोरदार खरीदारी से सेंसेक्स अबतक के उच्चतम स्तर 65,479.05 अंक पर और NSE निफ्टी 19,389 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 274 अंक या 0.42 फीसदी चढ़कर 65,479.05 अंक के रिकॉर्ड हाई लेवल पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 65,672.97 अंक के उच्चस्तर तक भी पहुंच गया था।

दूसरी तरफ, निफ़्टी-50 भी रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया। निफ़्टी 66.45 अंक या 0.34 फीसदी की मजबूती के साथ 19,389 अंक पर बंद हुआ, जो इसका हाईएस्ट लेवल है।

Advertisement
First Published - July 5, 2023 | 8:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement