facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट्स से मिल रहे कमजोर संकेत, क्या बाजार में आज फिर आएगी गिरावट ?

Advertisement

सोमवार को एफआईआई ने भारत में 4,788.29 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री की, जबकि डीआईआई ने 8,790.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Last Updated- March 04, 2025 | 8:52 AM IST
Top stocks 2025

Stock Market Today: वैश्विक बाजारों में गिरावट के चलते घरेलू शेयर बाजार आज यानी मंगलवार (4 मार्च) को लाल निशान में खुल सकते हैं। सुबह 8 बजे GIFT निफ्टी फ्यूचर्स 33 अंक गिरकर 22,094 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वही, सोमवार 3 मार्च को बीएसई सेंसेक्स सूचकांक 112 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,086 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 अपने पिछले बंद से केवल 5 अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,119 पर बंद हुआ।

ब्रोडर मार्केट्स में निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक में 0.14 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, लेकिन निफ्टी स्मॉलकैप 100 में कारोबारी सत्र के अंत तक 0.27 प्रतिशत की गिरावट आई।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

सोमवार को एफआईआई ने भारत में 4,788.29 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री की, जबकि डीआईआई ने 8,790.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल?

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च प्रमुख श्रीकांत चौहान के अनुसार, निफ्टी पर 22,000 और सेंसेक्स पर 72,800 दिन के निवेशकों के लिए एक मजबूत समर्थन के रूप में काम करेगा। ऊपर की ओर, 22,200/73,400 तेजड़ियों (Bulls) के लिए प्रतिरोध का स्तर होगा। यदि बाजार 22,200/73,300 से ऊपर चला जाता है, तो यह 22,250–22,300/73,500-73,800 तक बढ़ सकता है। दूसरी ओर अगर यह 22,000/72,800 से नीचे आता है, तो निवेशक अपनी लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलना पसंद कर सकते हैं।

वैश्विक बाजारों से क्या संकेत ?

वैश्विक बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख देखने को मिल रहा। अमेरिका के ज्यादा शेयर बाजार सोमवार को गिरावट में बंद हुए। प्रमुख वॉल स्ट्रीट सूचकांक में एसएंडपी 500 में 1.76 प्रतिशत की गिरावट, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.48 प्रतिशत की गिरावट और नैस्डैक कंपोजिट में 2.64 प्रतिशत की गिरावट आई, जो एनवीडिया के शेयरों में 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के कारण गिरा।

कनाडा की अमेरिका पर वापसी टैरिफ लगाने की घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मंगलवार से कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ बढ़ाने के फैसले से आज शेयर बाजार की धारणा प्रभावित होने की संभावना है। जवाब में कनाडा ने भी अमेरिका पर तुरंत प्रभाव से “जवाबी” टैरिफ लगाने की घोषणा की है।

Advertisement
First Published - March 4, 2025 | 8:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement