Mid-day Market Update: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनने की खबरों का असर आज शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में है। बुधवार को 12 बजे करीब, BSE Sensex 1,428 अंकों के उछाल के साथ 73,507 पर नजर आया। वहीं, Nifty50 में भी शानदार तेजी देखने को मिल रही है। यह 450 अंक से ज्यादा बढ़त के साथ 22,337 पर कारोबार करता दिख रहा है।
Stock Market Update: बुधवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। सुबह 11 बजे करीब, BSE Sensex 1,363 अंक या 1.89 फीसदी उछलकर 73,442 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं, Nifty50 430 से अधिक अंकों की तेजी के साथ 22,320 के ऊपर कारोबार कर रहा है।
Opening Bell: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में हाहाकार मच गया था। हालांकि, आज (5 जून) बाजार ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं।
बीएसई सेंसेक्स 523 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 72,601.74 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 177 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 22,061 के स्तर पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: भाजपा को नहीं बहुमत तो बॉन्ड हुए पस्त, RBI के हस्तक्षेप ने रुपये को निचले स्तर पर जाने से रोका
Top Gainers and Top Losers
बीएसई पर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एमएंडएम टॉप गेनर्स रहे जबकि पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक टॉप लूजर्स रहे। इसी तरह, एनएसई पर टाटा स्टील, बीपीसीएल टॉप गेनर्स रहे जबकि पावर ग्रिड, अपोलो हॉस्पिटल टॉप लूजर्स रहे।
व्यापक बाज़ार में, निफ्टी स्मॉलकैप 0.32 फीसदी ऊपर कारोबार करता दिखा जबकि मिडकैप 0.47 फीसदी चढ़ा।
निफ्टी एफएमसीजी 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ आगे रहा, उसके बाद ऑटो (1.73 प्रतिशत ऊपर) का स्थान रहा। मेटल एकमात्र नुकसान में रहा, जिसमें 0.36 फीसदी की गिरावट आई।
यह भी पढ़ें: PSU और Adani Stocks पर लगी चुनाव के नतीजों की चोट, सरकारी कंपनियों का m-cap 10.8 लाख करोड़ रुपये घटा
कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?
लोकसभा चुनाव के चौंकाने वाले नतीजों के दिन शेयर बाजार में तूफानी गिरावट देखने को मिली। हालांकि, आज यानी बुधवार को बाजार में गिरावट पर ब्रेक लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले NDA ने 292 सीटें हासिल कीं, जबकि इंडिया अलायंस ने 234 सीटें जीतीं। अन्य पार्टियां 17 सीटें हासिल करने में कामयाब रहीं।
मंगलवार के कारोबारी सत्र में, भारतीय बाजारों लहुलूहान हो गया क्योंकि इंडिया एलायंस की सीटों की संख्या एग्जिट पोल के अनुमान से अधिक आईं।
सुबह 8:30 बजे करीब, Gift Nifty 22,000 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
इस बीच, ऑस्ट्रेलिया की जीडीपी संख्या की प्रत्याशा में एशियाई बाजारों ने आज सुबह मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। कोरिया का कोस्पी 0.73 प्रतिशत चढ़ा, जबकि निक्केई 1.06 प्रतिशत गिर गया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 0.29 प्रतिशत अधिक पर कारोबार करता दिखा।
पिछले कारोबारी दिन, अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए, डॉव जोन्स 0.36 फीसदी चढ़ा, एसएंडपी 500 0.15 फीसदी चढ़ा और नैस्डैक 0.17 फीसदी चढ़ा।
घरेलू बाजार में, आश्चर्यजनक चुनाव परिणाम ने विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) को 4 जून को 12,436.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचने के लिए मजबूर किया। इसके अलावा, अनिश्चितता के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 3,318.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के नतीजों से सदमा खाकर गिरा शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 31 लाख करोड़ रुपये की चपत
कल कैसी थी बाजार की चाल?
लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजों को लेकर अनिश्चितताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बड़े नुकसान के साथ बंद हुआ। शेयर बाजार को मार्च 2020 के बाद से आज सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट का सामना करना पड़ा।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 4 जून को गिरावट के साथ 76,285.78 अंक पर खुला और खुलते ही औंधे मुंह लुढ़क गया। इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान सेंसेक्स 6 हजार अंकों की गिरावट लेते हुए 70,234.43 के निचले लेवल तक भी चला गया था। अंत में यह 5.74 प्रतिशत या 4389.73 अंक गिरकर 72,079.05 पर बंद हुआ।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 5.93 फीसदी या 1,379.40 की बड़ी गिरावट के साथ 21,884.50 के लेवल पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 21,281.45 अंक के नीचले स्तर तक भी चला गया था।